भाजपा की नगरीय निकाय चुनाव संचालन प्रदेश समिति मेें सोनू गेहलोत शामिल

पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता संयोजक, 5 विधायक व 1 सांसद को मिली जगह

उज्जैन, अग्निपथ। भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सोमवार देर रात चुनाव संचालन समिति की घोषणा कर दी है। जिसमें पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता को संचालन समिति का संयोजक बनाया गया है। समिति में उज्जैन के निवृत्तमान निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत को भी शामिल किया गया है।

समिति में दो सह संयोजक विधायक रमेश मेंदोला और प्रदेश महामंत्री शरदेन्दु तिवारी बनाए गए हैं। समिति में 5 विधायकों व 1 सांसद जगह मिली है। समिति में कुल 15 सदस्य और 4 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। नगरीय निकाय चुनाव समिति में अलकेश आर्य बैतूल, समीक्षा गुप्ता ग्वालियर, प्रदीप लारिया सागर, शशांक श्रीवास्तव कटनी, प्रभात साहू जबलपुर, शेषराव यादव छिंदवाड़ा, वीरेंद्र गुप्ता रीवा, विनोद यादव सतना, सोनू गहलोत उज्जैन, शैलेंद्र डागा रतलाम, देवेंद्र वर्मा खंडवा, अतुल पटेल बुरहानपुर, कांतदेव सिंह सिंगरौली, जयसिंह मरावी शहडोल व रमेश रंगलानी बालाघाट बनाए गए हैं। समिति में नगरीय िवकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह, विधायक रामपाल सिंह, पूर्व महापौर कृष्ण मुराराी मोघे और सांसद विवेक शेजवलकर विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।

पहली बैठक 30, 31 जनवरी को इंदौर में

प्रदेश पदाधिकारियों की पहली कामकाजी बैठक 30 और 31 जनवरी को इंदौर में आयोजित की गई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि मार्च माह में नगरीय निकाय चुनाव की संभावना को देखते हुए रणनीति बनाने का काम इस माह के अंत तक पूरा करने का टारगेट रखा गया है। दरअसल, 22 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरु होने के बाद विधायक और मंत्रियों के पास चुनाव संबंधी मैदानी जिम्मेदारी के लिए वक्त कम रहेगा। पार्टी इसे ध्यान में रखकर काम कर रही है।

Next Post

राजा का जलवा..!

Wed Jan 27 , 2021
रियासती दौर में राज करने राजपरिवारों से जुडे दिग्विजयसिंह आज की राजनीति में भी ‘राजा’ कहलाने का हक रखते हैं। लंबे समय तक केंद्र की राजनीति के बाद करीब दस वर्षों तक प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में सत्ता संभाल चुके दिग्विजयसिंह ने लंबे समय तक न तो चुनाव लड़ा […]