कोरोना के बाद अब सर्दी का सितम

प्राकृतिक आपदाएँ पीछा नहीं छोड़ रही है जैसे-तैसे कोरोना के प्रकोप से राहत मिली तो सर्दी का प्रकोप चालू हो गया। पिछले तीन दिनों से उत्तर भारत के साथ देश के ह्रदय मध्यप्रदेश में भी सर्दी अपना सितम ढा रही है। अमूनन जनवरी अंत तक तेज सर्दी की बिदायी मान ली जाती है परंतु इस बार तो ठंड का फरवरी के शुरुआती सप्ताह में भी यहीं टिके रहने की भविष्यवाणी मौसम वैज्ञानिक कर रहे हैं। प्रदेश की राजधानी भोपाल में तो गणतंत्र दिवस की रात्रि को पारा 5.8 डिग्री तक लुढक़ गया था जिसने भोपाल में दस सालों का रिकार्ड तोड़ते हुए सबसे कम तापमान का कीर्तिमान बनाया।

मध्यप्रदेश के 8 जिले शीतलहर की चपेट में हैं और 14 जिलों में दिन भी ठंडे हैं। कश्मीर में सर्दी ने रिकार्ड तोड़ दिये हैं सारी घाटी बर्फ से ढकी हुई है। श्रीनगर की डल झील जम चुकी है। 2.14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली सर्द हवाओं ने पूरे उत्तर भारत को अपनी गिरफ्त में ले रखा है। हमारे उज्जैन में लगातार तीसरे दिन पारा 6.6 डिग्री रहा जिसने नगरवासियों की दिनचर्या को बदलकर रख दिया है। सुबह की सैर करने वालों से गुलजार रहने वाला अति विशिष्ठ व्यक्ति (वी.आई.पी.) मार्ग सुनसान हो गया है। इक्के-दुक्के हिम्मती लोग ही सैर पर आ रहे हैं। रजाइयों और गर्म कपड़ों के दिन फिर से लौटकर आ गये हैं, सर्दी से पीडि़त नागरिक सुबह और शाम के बाद अलाव का सहारा ले रहे हैं।

वैसे तो दुनियाभर में मौसम अपना मिजाज बदल रहा है। सारे मौसम एक माह की देरी से चल रहे हैं। गर्मी की शुरुआत भी एक माह देरी से, बारिश भी देर तक और अब सर्दी भी जाने का नाम नहीं ले रही है। यदि दुनिया के सबसे ठंडे देशों की बात करें तो सबसे पहले नाम आता है ग्रीनलैंड देश का, जो कि चारों ओर से समुद्र से घिरा है दुनिया के सबसे ठंडे इस देश में गर्मी में भी तापमान शून्य डिग्री रहता है। ग्रीनलैंड आर्कटिका और अंटलांटिका के नजदीक बसा है।

दूसरे नंबर पर नाम आता है आइसलैंड का जहाँ का तापमान शून्य से 10 डिग्री कम ही रहता है। तीसरा नंबर है कजाकिस्तान का आर्कटिक सर्कल के ऊपर और रूस के ठीक नीचे स्थित देश में कई क्षेत्र साल के 365 दिन ही बर्फ से ढके रहते हैं।

चौथे नंबर पर कनाड़ा को जाना जाता है शून्य से 40 डिग्री नीचे तक पारा जाने के कारण समुद्र का पानी तक जम जाता है जबर्दस्त बर्फबारी के कारण यहाँ साल भर ही ठंड का आलम रहता है। यूरोप महाद्वीप में बसा एक और देश है नार्वे, जहाँ पर भी पारा -42डिग्री तक चला जाता है। इन देशों की ठंड की खबर से आपको और अधिक ठंड लग रही होगी। खैर, इन सर्दियों में खाने-पीने का अलग ही मजा है आप इस सर्दी का भी मजा कुछ दिनों और लीजिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आवास योजना में बने मकानों को अतिक्रमण बताकर तोड़ा

Thu Jan 28 , 2021
आरोप : मल्टी के लिए प्रशासन कर रहा कब्जा,कलेक्टर को दिया ज्ञापन उज्जैन,अग्निपथ। प्रशासन ने विक्रम नगर क्षेत्र में तीन मकानों को अतिक्रमण बताते हुए जमींदोज कर दिया। खास बात यह है कि मकान प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से बने थे। कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को क्षेत्रवासियों ने […]