व्यंग्य संकलन व्हाट्सअप की बीमारी का लोकार्पण

उज्जैन, अग्निपथ। शहर के व्यंग्यकार डॉ हरीशकुमार सिंह, देश के जाने माने व्यंग्यकार हैं और अंतरराष्ट्रीय व्यंग्य संकलन में उनकी व्यंग्य रचना का प्रकाशन होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। डॉ हरीशकुमार सिंह, शरद जोशी और डॉ शिव शर्मा की व्यंग्य परम्परा का निर्वहन कर रहे हैं।

ये विचार अतिथियों ने व्यंग्यकार डॉ हरीशकुमार सिंह के व्यंग्य संकलन ‘व्हाट्सअप की बीमारी‘ के लोकार्पण समारोह में व्यक्त किये। लोकार्पण अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा प्रबन्धक दीपक विजयवर्गीय, सुभाष पाठक, मनोज सोनी, घनश्याम महेश्वरी, डॉ ब्रजेश सिंह, डॉ उमेश कुमार सिंह, राजेश तोमर आदि ने किया।

इस अवसर पर डॉ हरीशकुमार सिंह का निगम की सेवाओं में इकतालीस वर्ष पूर्ण होने पर अभिनंदन किया गया। स्वागत कुलदीप सिंह, अनिल कुरेल, योगेश यादव, दीपिका सक्सेना, अर्चना बिस्वास, शिवेंद्र सिंह, मुकेश व्यास, विनोद जुआरिया, अक्षय जैन, अलका सिंह, अर्चना सिंह, मनोरमा तोमर आदि ने किया। संचालन प्रकाश बांगर और आभार अमित मिश्रा ने व्यक्त किया।

चित्रगुप्त घाट पर भगवान को लगाया अन्नकूट का भोग

उज्जैन, अग्निपथ। कायस्थ समाज के अराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त को कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान अन्नकूट का भोग लगा कर महाआरती की गई। इस अवसर पर हजारों की तादाद में लोग दीप दान करने आए उनको प्रसाद वितरण किया गया ।
कार्तिक पूर्णिमा को कायस्थ समाज एक उत्सव के रूप मनाता है। समाज के लोगो ने घाट पर दीप दान भी किया । भगवान चित्रगुप्त जी का पूजन व महाआरती पुजारी जगदीश चंद्र दुबे , मयंक दुबे, कौशल दुबे के आचार्यत्व में की गई। कायस्थ समाज के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को शाम 5 बजे कायस्थ समाज के द्वारा छोटे पुल क्षिप्रा तट स्थित चित्रगुप्त घाट पर अन्नकूट का भोग लगाया गया। 56 तरह के पकवान की सुगंध से दीप दान करने आने वाले श्रद्धालुओं की मंदिर पर दर्शन करने के लिए कतार लगी रही ।

दीपदान से बड़ी घाट की रौनक

हजारों की संख्या में क्षिप्रा तट स्थित चित्रगुप्त घाट पर लोग दीपदान करने पधारे जिससे घाट की रौनक देखने में बड़ा मनोरम लग रहा था । महाआरती एवम अन्न कूट की व्यवस्था संजय श्रीवास्तव ,अशीष अष्ठाना, चंद्र मोहन श्रीवास्तव, रक्षा अष्ठाना, श्वेता श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव , ने संभाली ।

Next Post

जरूरतमंदों तक गर्म कपड़े पहुंचाने का अभियान शुरू

Mon Nov 27 , 2023
ज्ञानदीप मंडल ने घर-घर से ऊनी वस्त्र इकट्ठा किए बदनावर, अग्निपथ। सेवा कार्य कभी छोटा या बड़ा नहीं होता है। यदि मन में जज्बा हो तो हम अपने किसी भी कार्य से सामाजिक सेवा में अपना योगदान दे सकते हैं। उक्त विचार ज्ञानदीप मंडल के अध्यक्ष विजय बाफना ने व्यक्त […]