गेहूं की आवक फिर बढऩे लगी, उज्जैन मंडी प्रदेश की टॉप 10 मंडियों में पहले स्थान पर

उज्जैन मंडी

इस सीजन में गेहूं की बंपर आवक की व्यवस्था करना होगी मंडी प्रशासन को

उज्जैन, अग्निपथ। प्रदेश की टॉप 10 मंडियों में शुमार उज्जैन मंडी गेहूं की आवक के लिए इस बार भी रहेगी या नहीं यह तो सीजन के समाप्ति के बाद सामने आएगा। परन्तु बंपर आवक के चलते मंडी प्रशासन को इस बार बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना होगी। क्योंकि इस बार सीएम का गृह जिले की मंडी पर पूरे प्रदेश की निगाह रहेगी।

उज्जैन मंडी में साल 2023-24 में उज्जैन मंडी में 953452 क्विंटल गेहूं की आवक हुई थी। यह पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा आवक रही थी। जबकि उज्जैन संभाग की देवास मंडी टॉप 10 में सातवें नंबर पर 548910 क्विंटल की आवक के साथ रही थी। वर्ष 2022-23 में सीहोर मंडी 941248 क्विंट के साथ पहले नबंर पर उज्जैन मंडी 929167. 39 के साथ दूसरे स्थान पर थी। वहीं देवास मंडी 637741 क्विंटल के साथ सातवें स्थान पर रही थी। वर्ष 21-22 में उझ्जैन संभाग की तीन मंडियां टॉप 10 में आई थी ।इसमें उझ्जैन 977247 के साथ दूसरे स्थान, धार मंडी 661752 के साथ छठे नंबर और राजगढ़ मंडी 9वें स्थान पर 588277 के साथ रही थी।

सोमवार को 16614 बोरियों की आवक रही मंडी में

तीन दिन बाद उज्जैन मंडी में 16614 बोरियों की आवक हुई है। इसमें लोकवान गेहूं की 8941 बोरियों की आवक हुई और यह 3100 रुपए के अधिकतम दाम पर बिकी है। जबकि पूर्णा 2318 रुपए अधिकतम के दाम पर बिका। पोषक 2400 रुपए क्विंटल के दाम पर बिका। चना शंकर 5800 रुपए क्विंटल, चना डालर 14240 रुपए क्विंटल और रायडा 5900 रुपए क्विंटल के दाम पर बिका। सोयाबीन की 7223 बोरियों की आवक हुई। यह 4701 रुपए क्विंटल के अधिकतम दाम पर बिका। जबकि धनिया 5500 रुपए क्विंटल, बटला 3601 रुपए क्विंटल के दाम और मसूर 5725 रुपए क्विंटल के दाम पर बिकी है।

प्याज और आलू 1500 रुपए के दाम पर बिका

उज्जैन मंडी में आलू और प्याज 1500 रुपए क्विंटल से लेकर 400 रुपए क्विंटल के दाम पर बिका है। हालांकि वैरायटी के हिसाब से रेट में अतंर है। नीमच में लहसुन 32500 रुपए क्विंटल, प्याज 1451 रुपए क्विंटल में बिका। शाजापुर में आलू 1400 रुपए, प्याज 1300 और लहसुन 23000 रुपए क्विंटल के दाम पर बिका।

Next Post

एमआईसी में निगम बजट पर मंथन प्रारंभ: बचत वाला बजट बनाने के लिए हो रही माथा-पच्ची

Mon Feb 12 , 2024
उज्जैन, अग्निपथ। नगर पालिक निगम के वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट पर सोमवार से मंथन प्रारंभ हुआ, महापौर मुकेश टटवाल की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसील की बैठक में बजट पर चर्चा प्रारंभ की गई जो आज मंगलवार को भी जारी रहेगी। वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट हेतु नगर पालिक […]
निगम बजट

Breaking News