मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिए 11 लाख, दिया बड़ा बयान

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपये दान किया है। अपर्णा यादव ने कहा कि, “मैंने ये स्वेच्छा से किया है। मैं अपने परिवार के लिए जिम्मेदारी नहीं ले सकती। अतीत कभी भी भविष्य के बराबर नहीं होता है।

उन्होंने कहा कि राम भारत के चरित्र, संस्कार और सभी की आस्था के केन्द्र हैं. ये राष्ट्र का मंदिर बन रहा है। हमें लगता है कि हर भारतीय को इस मंदिर के लिए दान देना चाहिए इसलिये मैने भी दान दिया है।

आपको बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करने के लिए चंदा इकट्ठा करने का काम तेजी से चल रहा है। मंदिर निर्माण और प्रबंधन के लिए बनाया गया ट्रस्ट चंदा इकट्ठा करने का काम कर रहा है। लोग दिल खोलकर मंदिर के लिए दान कर रहे हैं। अब तक मंदिर निर्माण के लिए पंद्रह सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का चंदा इकट्ठा हो चुका है।

न्यास सचिव स्वामी गोविंद देव गिरि ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और प्रबंधन की देखभाल के लिए गठित ट्रस्ट, श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के खाते में 1,511 करोड़ रुपये की राशि जमा हो गई है।

गिरी ने एएनआई को बताया, “अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए, पूरा देश धनराशि दान कर रहा है। हमारा उद्देश्य है कि हमारे देश में 4 लाख गांव और 11 करोड़ परिवार हमारे दान अभियान के दौरान पहुँचें। हम 15 जनवरी से दान अभियान का संचालन कर रहे हैं। 27 फरवरी तक इसे जारी रखेंगे। लोग ट्रस्ट में योगदान दे रहे हैं। 492 साल बाद, लोगों को धर्म के लिए कुछ करने के लिए फिर से ऐसा मौका मिला है।” राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट के खाते में अब तक 1,511 करोड़ रुपये जमा किए जा चुके हैं।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण के लिए एक जन संपर्क और योगदान अभियान का आयोजन कर रहा है, जो 15 जनवरी से शुरू हुआ और 27 फरवरी तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पैंगोंग से हटने के बाद भारत-चीन के बीच गोगरा, हॉट स्प्रिंग्स और डेपसांग पर बातचीत हुई शुरू

Sat Feb 20 , 2021
नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास पैंगोंग झील से पूरी तरह से पीछे हटने के बाद भारत और चीन के बीच शनिवार को अब गोगरा, डेपसांग और हॉट स्प्रिंग्स से सेनाओं को हटाने पर 10वें दौर की बातचीत जारी है। एलएसी पर चीन की तरफ स्थित मोल्डो […]