बेटी बचाओ अभियान की संवेदना नहीं समझ पाया भाजपा का शासन और जिला प्रशासन

मशाल जुलूस को नहीं दी अनुमति, युवक कांग्रेस के साथ कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष जलाए कैंडल-भारी पुलिसबल के बीच निकला पैदल मार्च

उज्जैन, अग्निपथ। महिलाओं पर लगातार हो रहे अन्याय एवं अत्याचारों के विरोध में जिला युवक कांग्रेस के तत्वावधान में शहर कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च निकाला जो क्षीरसागर स्थित गांधी उद्यान पहुंचा जहां महात्मा गांधी के समक्ष कैंडल जलाए गए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने बताया कि बेटी बचाओ अभियान की संवेदना को जिला प्रशासन एवं भाजपा का शासन नहीं समझ पाया और उन्होंने बेटियों के लिए निकाले जाने वाले मशाल जुलूस को अनुमति नहीं दी। भारी पुलिसबल के बीच कांग्रेसियों द्वारा मशाल जुलूस नहीं निकालकर शांति पूर्वक गांधीजी की प्रतिमा तक पैदल मार्च निकाला तथा बढ़ते अपराधों के प्रति अपना विरोध प्रकट किया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार पूरे मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस द्वारा मशाल रैली निकाले जाने का निर्णय लिया गया था। मशाल जुलूस की परमिशन नहीं मिलने पर जिला युवक कांग्रेस के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष भरत शंकर जोशी की अगुवाई में शहर कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च निकाला तथा महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कैंडल प्रज्जवलित किये गये।\

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष रवि राय, अजय राठौर, एनएसयूआई के अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, सुनील कछवाय, ललित मीणा, शानू भाई, कृष्णा यादव, लालचंद भारती, रवि यादव, अर्पित यादव, सतीश मरमट, भारत पंड्या, हर्ष पटेल, राहुल गेहलोत, वरूण शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी, युवा कांग्रेसी मौजूद रहे।

भाटी ने कहा कि मध्य प्रदेश में महिलाओ और बेटियों पर लगातार अपराध बढ़ रहे हैं जिसकी जिम्मेदार भाजपा सरकार की लचर कानून व्यवस्था है। कांग्रेस द्वारा महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के प्रति समाज को जागृत करने का प्रयास किया जा रहा है।

नन्हीं इंसिया को दी श्रद्धांजलि

केडी गेट स्थित बोहरा बाखल में स्ट्रीट डॉग के कारण हुई 7 वर्षीय इंसिया लोहेवाला की मौत पर भी कांग्रेसियों ने आक्रोश प्रकट किया। कांग्रेसियों ने गांधी प्रतिमा के समक्ष नन्हीं इंसिया को मौन रखकर श्रध्दांजलि अर्पित की।

Next Post

तालाब में मछली पकडऩे गए मछुआरे की डूबने से मौत

Sat Oct 5 , 2024
उज्जैन, अग्निपथ। तालाब में मछली पकडऩे गए मछुआरे की शुक्रवार दोपहर डूबने से मौत हो गई। उसका शव शनिवार सुबह तैराकों ने खोज निकाला। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया देपालपुर का रहने वाला पवन पिता राजेंद्र बाथम घट्टिया के […]
डूबा