समाजजनों का आक्रोश भी नहीं बचा पाया गुंडे का मकान

बेगमबाग में कुख्यात बदमाश के अवैध मकान पर चली जेसीबी

उज्जैन,अग्निपथ। बदमाशों पर शिकंजे की मुहिम के चलते गुरुवार को बेगमबाग में एक कुख्यात गुंडे के अवैध मकान को ध्वस्त कर दिया गया। नगर निगम द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान समाजजनों ने आक्रोशित होकर विरोध का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल के सामने उनकी एक नहीं चल पाई।

बेगमबाग निवासी सोहेल पिता अनवर खान (30) पर करीब 20 केस दर्ज है, जिनमें पांच लूट के मामले है। उस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने दो बार रासुका भी लगाई, लेकिन रासुका से छूटते ही वह फिर अपराधों में लिप्त होने लगा।

पुलिस प्रशासन ने नगर निगम से उसके आलीशान दो मंजिला मकान का रिकार्ड निकाला। अवैध निर्माण का पता चलने पर कार्रवाई तय की। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सीएसपी अश्विन नेगी, टीआई अरविंद तोमर, ओपी अहीर, राममूर्ति शाक्य आदि करीब 50 पुलिसकर्मी व निगम अमले के साथ पहुंचे। यहां लोगों ने विरोध का प्रयास किया, बावजूद निगम अमले ने जेसीबी से दो घंटे में सोहेल का मकान ध्वस्त कर दिया।

पहले समझाइश फिर सख्ती

कार्रवाई का विरोध करते परिजन।

कार्रवाई से पहले घर का सामान निकालने की मोहलत देने पर परिजन बिफर गए। पहले मकान वैध बताते हुए सोहेल का नहीं होने का कहा। बाद में समाजजन जमा होकर आक्रोश व्यक्त कर दबाव बनाने लगे। पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को पहले समझाया नहीं मानने पर सख्ती दिखाकर भीड़ को तितर-बितर कर दिया।

अब तक 50 मकान जमींदोज

शासन के आदेश पर पुलिस प्रशासन अक्टूबर माह बदमाशों पर अंकुश लगाने के लिए उनके मकान-दुकान ध्वस्त कर रहा है। शहर में अब तक 50 से अधिक बदमाशों के आशियाने तोड़े जा चुके हैं। मिलावटखोरों कीभी तीन फैक्ट्री जमींदोज की जा चुकी है। लगातार कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हडक़ंप मचा हुआ है।

इनका कहना है …

सोहेल पर लूट सहित करीब 20 गंभीर अपराध कोर्ट में विचाराधीन है। उस पर दो बार रासुका भी लगाई जा चुकी है। नगर निगम रिकार्ड में मकान अवैध होने पर कार्रवाई की गई है। -एआर नेगी, सीएसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कभी कभी भगवान को भी भक्तों से काम पड़े

Thu Feb 25 , 2021
राम कथा में बही ज्ञान की गंगा, कोरोना योद्धाओं का किया गया सम्मान उज्जैन। कर्मण्य सेवा समिति द्वारा श्री राम कथा ज्ञान गंगा में कथा व्यास पंडित जगन्नाथ दास द्वारा राम कथा के माध्यम से ज्ञान गंगा की बारिश में दिनोंदिन धर्मालु जनों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार […]