रिश्तेदार ने 10 माह तक महिला से किया दुष्कर्म

उज्जैन, अग्निपथ। पंवासा थाना क्षेत्र स्थित प्रताप नगर की रहने वाली महिला से 10 माह तक उसी के करीबी रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। पंवासा थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर रिश्तेदार के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया प्रतापनगर क्षेत्र की रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने उसके नंदोई राजू बामनिया के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को बताया कि राजू मकान बनाने का ठेका लेता है। नवंबर 2023 में वह पड़ोसी का मकान बनाने के लिए आया था।

इसी दौरान उसने महिला को घर में अकेली पाकर दुष्कर्म किया। राजू ने महिला को धमकी भी दी कि यदि किसी को बताया तो जान से मार देगा। ब्लैक मेल और जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने 24 अगस्त तक महिला को शिकार बनाया। महिला ने परेशान होकर परिजनों को पूरी बात बताई इसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंचकर नंदोई के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

भैरवगढ़ जेल से पैरोल पर गया कैदी वापस नहीं आया,केस दर्ज

उज्जैन, अग्निपथ। केंद्रीय भैरवगढ़ जेल से पिछले महिने पैरोल पर गया कैदी समयावधि में वापस नहीं आया है। जेल अधीक्षक संजय साहू ने बताया कि अनिल पिता राजूलाल केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में धारा 302 के तहत आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। शासन के नियमानुसार उसे 1 अक्टूबर 2024 को अस्थाई मुक्ति पर 15 दिन के लिए पैरोल पर रिहा किया था। 16 अक्टूबर को उसे वापस जेल पहुंचना था लेकिन वह फरार हो गया। जेल प्रशासन द्वारा राजू के खिलाफ भैरवागढ़ थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया है।

Next Post

नशे में खुद को लगाई आग, फिर मदद के लिए लगाता रहा गुहार

Fri Oct 18 , 2024
शाजापुर, अग्निपथ। जिले के ग्राम सनकोटा में शुक्रवार सुबह 11 बजे एक युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। नशे की हालत में की इस हरकत के बाद युवक चिल्लाकर मदद की गुहार लगाई। हाईवे से निकल रहे लोगों और गांव के निवासियों ने युवक की मदद की। […]