ब्ल्यू स्टार का गुमास्ता लाइसेंस आरोपी दानिश के नाम, उसी के आवेदन पर सील की दोनों होटल

उज्जैन, अग्निपथ। पूर्व पार्षद गुड्डू कलीम की हत्या के 12 दिन बाद उसकी होटल प्रेसिडेंट और ब्लू स्टार को प्रशासन ने नगर निगम और पुलिस टीम के साथ मिलकर सील कर दिया है। होटल को सील करने की यह कार्रवाई पुलिस ने हत्या के आरोपी दानिश के आवेदन के बाद की है। उसने लिखित में आवेदन प्रस्तुत कर कहा कि होटल का गुमास्ता लाइसेंस उसके नाम है और होटल का मालिकाना हक उसके पिता गुड्डू कलीम के नाम पर है।

गुड्डू कलीम की हत्या हो गई और गुमास्ता लाइसेंस दानिश के नाम पर होने से उसके संचालन का वैध वारिस कोई नहीं है इसलिए यदि होटल संचालित होती है तो विवाद की स्थिति बनेगी। इसी के मद्देनजर पुलिस ने होटल प्रेसिडेंट और ब्लू स्टार को सील कर दिया। टीआई विवेक कनोडिया ने बताया कि आरोपी दानिश ने एक आवेदन दिया था। इसके बाद लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन रखने के लिए पुलिस की ओर से निगम कमिश्रर को दोनों होटल सील करने का आवेदन दिया गया था। क्योंकि आरोपी द्वारा दिए आवेदन में दोनों होटल से होने वाली आय को लेकर संभावित विवाद की बात की गई थी।

इसके अलावा होटल ब्लू स्टार का गुमास्ता लाइसेंस दानिश के नाम से है। उसके जेल जाने के बाद होटल संचालन के लिए वैधानिक व्यक्ति उपलब्ध नहीं होगा। होटल प्रेसिडेंट मृतक कलीम के नाम पर है। उसकी हत्या के बाद होटल मैनेजमेंट को लेकर विवाद की स्थिति बन रही थी। इसके चलते प्रशासन ने दोनों होटल को सील कर दिया है। इसमें ठहरे हुए यात्रियों को उनकी जमा की गई राशि भी लौटा दी गई। दोनों होटलों का गुमास्ता लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया है।

Next Post

सिटी बसें जब्त, विनायक टूर एंड ट्रेवल्स का टेंडर निरस्त

Wed Oct 23 , 2024
सिटी बसों को जब्त करते हुए टिकट काउंटर किया सील उज्जैन, अग्निपथ। शहर में संचालित सिटी बसों का संचालन करने वाली एजेंसी विनायक टूर एवं ट्रेवल्स का टेंडर निरस्त किया जाकर उसके द्वारा संचालित की जा रही 25 सिटी बसों जब्त किया गया। शहर में विभिन्न स्थानों पर संचालित टिकट […]