उज्जैन में होने वाले कार्य देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए : मुख्यमंत्री

डॉ. मोहन यादव ने किया 91.76 करोड़ के ब्रिज का भूमिपूजन

उज्जैन, अग्निपथ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नए शहर को पुराने शहर से जोडऩे वाले नए ओवर ब्रिज का ग्रांड होटल परिसर फ्रीगंज में भूमि पूजन किया। 91.76 करोड़ रुपए से बनने वाले ब्रिज का दो दिन पहले टेंडर हुआ।

सीएम यादव ने कहा कि उज्जैन के विकास में चल रहे कार्य पूरे प्रदेश और देश का नाम बढ़ाने वाले है। दुनिया भर के श्रद्धालु यहां आते है। उनके आने जाने के लिए उन्हें सुविधा मिले इसलिए बढ़े कार्य जरूरी थे।

पुराना ब्रिज तीन बार चौड़ा हो गया है। प्रदेश का एक मात्र ब्रिज था जो काफी अव्यस्थित था। उज्जैन में आबादी बढ़ रही नया ब्रिज शहर की जीवन रेखा होगी।
शुभारंभ कार्यक्रम में सीएम के साथ साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया, निगम सभापति कलावती यादव, महापौर मुकेश टाटवाल रहे। सीएम 21 दिसंबर को उज्जैन में बनने वाले आईटी पार्क का भी भूमि पूजन करेंगे।

ऐसा होगा नया ब्रिज

91.76 करोड़ से बनने वाले ब्रिज 22 मीटर तक चौड़ा रहेगा। 2028 में होने वाले सिंहस्थ मेले में आने वाली भीड़ और ट्रैफिक की व्यवस्था के लिए कारगर होगा। जिससे सुगम यातायात व्यवस्था बनेगी। इसे वन किया जाएगा।

पुराना ब्रिज ऐसा

आजादी से पहले बने फ्रीगंज ब्रिज जरूरत के हिसाब वर्ष 1980 में व उसके बाद 1992 में चौड़ा हुआ। इसके बाद वर्ष 2004 में उसका एक तरफ का फुटपाथ खत्म करना पड़ा, क्योंकि चौड़ा करने की जगह ही नहीं बची थी।

Next Post

सीहोर में नाबालिग से गैंगरेप, पॉस्को में केस दर्ज

Thu Dec 12 , 2024
वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी, तीन आरोपी गिरफ्तार सीहोर, अग्निपथ। नगर में गैंगरेप और रेप का वीडियो बनाकर वायरल कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार नगर के कस्बा क्षेत्र में रहने वाली […]
दुष्कर्म