स्वस्थ संसार व्यायाम केन्द्र पर खेल प्रतिभाओं का सम्मान

उज्जैन, अग्निपथ। लक्ष्य, अनुशासन और हिम्मत खिलाडिय़ों के कवच होते हैं। खिलाड़ी भारत की आन -बान और शान के मुकुट हैं। विश्व में स्पोर्ट्स स्टार से बढक़र कोई स्टार नहीं होता।

यह बात मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण यादव दादा दयालु ने स्वस्थ संसार व्यायाम केंद्र पर आयोजित खेल प्रतिभा सम्मान अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश रग्बी संगठन के अध्यक्ष श्री राजेश सिंह कुशवाहा ने की। विशेष अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक एवं विभिन्न प्रांतों के प्रभारी अशोक यादव थे। अध्यक्षीय उद्बोधन में राजेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि आगामी समय में उज्जैन के विभिन्न खेलों के खिलाडिय़ों को खेल सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा एवं उज्जैन से विभिन्न खेलों की खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उज्जैन को गौरवान्वित करेंगी।

विशेष अतिथि अशोक यादव ने कहा कि भारतीय खेलों के युवाओं ने खेलो इंडिया के माध्यम से प्रतिभाओं को तराशा एवं राष्ट्रीय स्तर पर तिरंगे मान में अभिवृद्धि की है। स्वागत भाषण चेयर मेन प्रेम सिंह यादव ने दिया। सूत्रधार शैलेंद्र व्यास स्वामी मुस्कुराके थे।

इस अवसर पर पावरलिफ्टिंग के राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता मयंक जोशी ,बॉडी बिल्डिंग की राष्ट्रीय स्पर्धा में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले प्रारब्ध जैन, श्याम परमार, बास्केटबॉल खेल एक क्लास राष्ट्रीय निर्णायक एवं अंतरराष्ट्रीय टेबल ऑफिशल बनने पर सुश्री रितु शर्मा, मनीषा पवार, प्रगति जैन का विशिष्ट अभिनंदन किया गया।

पूर्व मिस्टर इंडिया सिविल सर्विसेज, राज्य शरीर सौष्ठव संस्था मध्य प्रदेश के अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह कुशवाहा, इंजीनियर गजेंद्र मेहता, पावरलिफ्टिंग संगठन के अध्यक्ष जय सिंह यादव ,सचिव कमल नंदवाना जिमनास्टिक के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक आर एल वर्मा, टेबल टेनिस एसोसिएशन के राष्ट्रीय निर्णायक राजेश शर्मा ,एसपी झा ,सतीश मेहता ने विभिन्न खेल संगठनों की ओर से मध्य प्रदेश कुश्ती संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर नारायण यादव एवं राजेश कुशवाहा के मध्य प्रदेश रग्बी संगठन के अध्यक्ष बनने पर शाल, श्रीफल, मालवी पगड़ी एवं मोमेंटो प्रदान कर विशिष्ट अभिनंदन किया।

इस अवसर पर देवेंद्र सिंह कुशवाहा, अमित कनौजिया, विकास मालवीय, लखन पोरवाल, आनंद सोलंकी, नरेंद्र मालवीय, अभिषेक राठौर, अंशुल अनिल बारोड़, अनिल चावंड, रवि मालवीय, अजय जाधव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Next Post

945 करोड़ के काम लेने वाली कंपनी के अधिकारी पहले ही दिन गायब

Wed Mar 12 , 2025
निगम सम्मिलन में कंसल्टिंग एजेंसी ने नहीं दिया प्रजेंटेशन उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम का विशेष सम्मिलन बुधवार को नगर निगम सभागृह में निगम सभापति कलावती यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। विशेष सम्मिलन 945 करोड़ के जलकार्य से संबंधित प्रस्ताव पास होने थे। लेकिन इसकी कंसल्टिंग एजेंसी के अधिकारी ही […]
नगर निगम