उज्जैन, अग्निपथ। पंवासा थाना क्षेत्र स्थित मल्टी में 45 वर्षीय व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। वह रोजाना की तरह सुबह टॉयलेट में गया था। जब देर तक बाहर नहीं आया तो परिजनों को आशंका हुई। इस पर आवाज लगाई तो अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद परिजनों ने टॉयलेट का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर देखा तो बेसूध अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर्स ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चलेगा कि मौत किन कारणों से हुई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
पुलिस ने बतायास पंवासा मल्टी में रहने वाला 45 वर्षीय रणछोड़ पिता मांगू ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी दादी पार्वती बाई ने बताया कि घर में इकलौता कमाने वाला था। रात में रणछोड़ ने परिवार के साथ बैठकर भोजन किया और अपने कमरे में जाकर सोया। सुबह भी वह रोजाना की तरह नींद से जागा। टॉयलेट गया लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकला। शंका हुई तो दरवाजा बजाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। आसपास के लोगों को बुलाकर टॉयलेट का दरवाजा तोड़ा। अंदर रणछोड़ कमोड पर पड़ा था।
परिजन कुछ समझ नहीं पाए। उसे तत्काल चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने उसका परीक्षण किया और मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही दादी और पत्नी बेसुध होने लगे। रणछोड़ का बेटा उमेश पुरी भी साथ था। उसने बताया कि पापा कुछ दिनों से सीने में कभी कभी दर्द होने की बात कहते थे लेकिन दर्द अपने आप ठीक हो जाता, इस कारण डॉक्टर को नहीं दिखाया। उ
न्हें किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं थी। घर में सब कुछ सामान्य था। डॉक्टर ने परिजनों को बताया कि संभवत: हार्ट अटैक के कारण रणछोड़ की मृत्यु हुई है। इसका खुलासा शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद हो पाएगा।
कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारी
उज्जैन, अग्निपथ। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित शांति पैलेस चौराहे पर कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया रवि पिता जुगलकिशोर जायसवाल उम्र 41 वर्ष निवासी तिरूपति प्लेटिनम कॉलोनी अपनी बाइक से नानाखेड़ा क्षेत्र में जा रहा था। इसी दौरान कार क्रमांक एमपी 13 सीए 9829 के चालक ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।