युवक पर दरांते से हमला करने वाली महिला और उसका पति गिरफ्तार

उज्जैन, अग्निपथ। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र स्थित आगर नाके पर शुक्रवार दोपहर युवक पर दरांते से हमला करने वाली महिला और उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी रंजिश के चलते महिला ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने शाम को ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया और रात को छोड़ दिया था। सोमवार को आरोपी दंपत्ति को कोर्ट मेें पेश किया जा सकता है।

पुलिस ने बताया जीवाजीगंज क्षेत्र में शीतलामाता की गली में रहने वाले इकबाल पिता सादिक का आगर नाके पर आर्किटेक्ट का ऑफिस है। शुक्रवार को उसके ऑफिस के बाहर ही जब वो घर जाने के लिए बाइक निकाल रहा था उसी दौरान शंकर पुर की रहने वाली यास्मिन अपने पति अखलाक पठान के साथ पहुंची थी।

अखलाक तो उसके पीछे था और महिला ने आगे बढकऱ इकबाल पर दरांते से हमला कर दिया था। हमले में इकबाल बुरी तरह घायल हुआ उसके हाथ की अंगुलियां कट गई, कंधे पर जख्म लगे हैं। वारदात के बाद शाम को ही पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया लेकिन थाने से ही उसे छोड़ दिया गया था। संभवत: सोमवार को पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर सकती है।

Next Post

लिव इन रिलेशन विवाद: युवती ने परिवार के साथ मिलकर कर दिया पूर्व पार्टनर पर हमला

Sat Apr 12 , 2025
पहले युवक ने युवती पर चाकू चलाया था उज्जैन, अग्निपथ। नीलगंगा थाना क्षेत्र में लिव इन रिलेशनशिप के एंडिंग की अजब कहानी सामने आई है। युवक के साथ तीन साल तक लिव इन में रही युवती ने परिवार के साथ मिलकर युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इसके पहले […]