खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग

महिला-बच्चे समेत 5 झुलसे, 2 की हालत गंभीर, इंदौर रेफर

देवास, अग्निपथ। एक घर में गैस सिलेंडर में शुक्रवार रात आग लग गई। हादसे में जायसवाल परिवार के 5 लोग झुलस गए। घायलों में एक महिला, एक बच्चा और तीन पुरुष शामिल हैं। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर कुछ ही देर में काबू पाया।

घटना अमृत नगर वार्ड क्रमांक- 22 में जायसवाल परिवार के घर की है। जहां रात को खाना बनाते समय गैस सिलेंडर का पाइप निकलने से उसमें आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में परिवार के 5 सदस्य झुलस गए।

दो गंभीर घायल इंदौर रेफर

क्षेत्रीय पार्षद रूपेश वर्मा के अनुसार, घटना के समय घर में 6 लोग मौजूद थे। एक व्यक्ति समय रहते बाहर निकल गया। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। तीन लोगों की स्थिति स्थिर है और उनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। दो गंभीर घायलों को, जो 50 प्रतिशत से अधिक झुलसे हैं, इंदौर रेफर किया गया है।

दमकल ने आग पर पाया काबू

घायलों की पहचान सुरेशचंद्र जायसवाल (32), कन्हैयालाल जायसवाल (65), शकुंतला जायसवाल (55), पंकज जायसवाल (38) और कान्हा जायसवाल (13) के रूप में हुई है। सभी घायल अमृत नगर के निवासी हैं। सीएसपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया।

Next Post

शामलात रोड एवं शास्त्री मार्केट क्षेत्र के अस्थाई अतिक्रमण सख्ती से हटाये

Sat Apr 26 , 2025
देवास, अग्निपथ। नागरिकों के आवागमन मे बाधा उत्पन्न करने वाले अस्थाई अतिक्रमणों को सख्ती से हटाये जाने के निर्देश आयुक्त रजनीश कसेरा के द्वारा निगम की टीम को दिये गये। जिसके अन्तर्गत शामलात रोड एवं शास्त्री मार्केट व चुडी बाखल क्षेत्र में व्यापारियों द्वारा अपनी दुकानो की सामग्री सडक़ पर […]