रविशंकर नगर-नृसिंह घाट मार्ग तक चौड़ीकरण के टेंडर 21 तक

अगले 10 से 15 दिनों में काम हो सकता है शुरू, घरों के बाहर लगे हैं विरोध के पोस्टर

उज्जैन, अग्निपथ। रविशंकर नगर से नृसिंह घाट मार्ग तक सडक़ चौडीकरण के टेंडर 21 मई तक हो जाएंगें। 20 मई इसकी अंतिम तारीख है। इसके बाद 10 से 15 दिनों में चौडीकरण का काम शुरू हो सकता है। इधर रविशंकर नगर के रहवासी चौडीकरण का विरोध कर रहे हैं। रहवासियों ने अपने घरों पर विरोध के बोर्ड लगा दिए हैं।

सिंहस्थ 2028 की तैयारी के लिए नगर निगम द्वारा रविशंकर नगर से महाकाल लोक होते हुए नृसिंह घाट मार्ग तक चौडीकरण किया जा रहा है। इस मार्ग पर 24 मीटर सडक़ का निर्माण होगा। जिसमें कुछ परिवारों के बेघर होने का खतरा है। इसलिए रहवासी इस चौड़ीकरण का विरोध कर रहे हैं। रहवासियों का कहना है कि मास्टर प्लान के अनुसार भगतसिंह मार्ग बारख खोली से नृसिंह घाट तक ही है , रविशंकर नगर को इसमें क्यों शामिल किया जा रहा है।

रविशंकर नगर चौडीकरण का हम समस्त रहवासी विरोध करते हैं…

ये पोस्टर कॉलोनी के हर एक घर की दीवार पर लगा दिए गए हैं। यानि हर परिवार चौडीकरण के विरोध में है। इसकी वजह है मार्ग को 24 मीटर यानी 80 फीट तक चौडा किया जाना। जिसके चलते क्षेत्र के मकानों का अधिकांश हिस्सा टूट जाएगा। कुछ लोगों के तो पूरे घर टूट जाएंगे और वे बेघर हो जाएंगे। विरोध के साथ ही कुछ लोग पोस्टर वार के साथ कोर्ट भी पहुंच गए हैं।

सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर शहर की आंतरिक सडकों के चौडीकरण के तहत रविशंकर नगर से जयसिंह पुरा होते हुए नृसिंह घट तक के मार्ग को 24 मीटर तक चौडा किया जाएगा। इसमें 171 मकान प्रभावित हो रहे है। इनमें रविशंकर नगर के 42 मकान शामिल हैं। रहवासियों का कहना है कि यह उज्जैन विकास प्राधिकरण की कॉलोनी है। जिसमें रिप्लानिंग नहीं होती है।

इधर टाटा ने की गदापुलिया पर खुदाई

गदा पुलिया से रविशंकर नगर होते हुए जयसिंह पुरा तक टाटा प्रोजेक्ट के तहत सिवरेज लाइन डालने का काम चल रहा है। इसमें 200, 250 और 300 मीटर लंबे पाइप डाले जाएंगे। टाटा ने गदा पुलिया से सडक की खुदाई शुरू कर दी है। टाटा प्रोजेक्ट के अधिकारियों का कहना है कि 10 से 15 दिनों में यह काम पूरा हो जाएगा।

विकास के कार्य शासन स्तर पर तय होते हैं। मास्टर प्लान के अनुरूप सडकों का चौडीकरण हो रहा है। 2016 से यह मार्ग चौडीकरण के लिए प्रस्तावित है।
-रामेश्वर दुबे, पार्षद

चौड़ीकरण की पूरी तैयारी

शहर की आंतरिक सडक़ों के चौडीकरण की पूरी तैयारी है। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। ठेकेदारों को काम शुरू करने के आदेश दे दिए हैं।
– रोशन कुमार सिंह, कलेक्टर

Next Post

मोटर साइकिल चोर गिरफ्तार, शादी समारोह से चुराई थी होंडा शाइन

Sat May 17 , 2025
देवास, अग्निपथ। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पिपलरावां के कुमारिया बनवीर के कंजर डेरा निवासी 23 वर्षीय हेमंत झांझा ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। घटना 16 जनवरी 2025 की है। एक व्यक्ति ने पालनगर में शादी समारोह के दौरान […]