नगर निगम में हर माह 6 करोड़ का घाटा, कांग्रेस ने कहा फिजूलखर्ची बंद करे भाजपा की नगर सरकार

उज्जैन, अग्निपथ। विपक्ष के आरोपों का हर बार खंडन करने वाले महापौर के दावे नगर निगम के लेखा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में फुस्स हो गए। जब विभाग के अधिकारियों ने बताया कि निगम का प्रत्येक माह लगभग 16 करोड़ रुपए का खर्च होता है और आय करीब 10 करोड़ ही हो रही है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार भी नगर निगम को घाटे से नहीं उबार पा रही। देश में प्रदेश में और नगर सरकार भी भाजपा की जो केवल कर्ज लेकर घी पी रहे, शहर विकास की ओर किसी का ध्यान नहीं। जहां प्रदेश को कर्ज के बोझ तले दबाया जा रहा है वहीं नगर निगम में भी आय से ज्यादा खर्च किया जा रहा है।

भाजपा सरकार अपनी फिजूलखची र्पर रोक नहीं लगा पा रही। शासन से भी समय-समय पर अनुदान राशि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त होती है। बावजूद उसके वर्तमान में 55 करोड़ से अधिक भुगतान वेंडरों को किए जाना शेष है। ठेकेदारों को भुगतान नहीं हो पा रहा है।

मुकेश भाटी एवं रवि राय ने कहा कि ऐसी हालत में आखिर वार्डों के कार्य किस प्रकार होंगे। कांग्रेस द्वारा विगत तीन वर्ष से महापौर को आर्थिक स्थिति से अवगत कराया जा रहा है, बावजूद इसके विपक्ष के आरोपों का हर बार खंडन किया है महापौर ने। मुकेश भाटी एवं रवि राय ने कहा कि खुद का महिमा मंडन करने पर खर्च करने वाली भाजपा जनता की गाड़ी कमाई से शहर का विकास करें, न कि शहर को कर्ज के बोझ तले दबाये। भाजपा की नगर सरकार को चाहिये कि नगर निगम को घाटे से उबारे, शहर विकास की ओर ध्यान दे।

Next Post

पुलिस ने युवती से धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरे दूल्हे’ का किया पर्दाफाश

Wed Jun 4 , 2025
आरोपी पर पुणे में एक और एफआईआर दर्ज बडऩगर, अग्निपथ। उज्जैन जिले के थाना बडऩगर पुलिस ने एक गंभीर धोखाधड़ी के मामले का पर्दाफाश करते हुए ‘लुटेरे दूल्हे’ सचिन जगताप से पूछताछ के दौरान मिली जानकारियों के आधार पर एक और पीडि़ता की पहचान की है। आरोपी द्वारा की गई […]