दशाकर्म करने आ रहे श्रद्धालु और पंडित को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, हालत गंभीर

हादसे

उज्जैन, अग्निपथ। माकड़ौन थाना क्षेत्र स्थित आगर रोड पर घटिया और घोंसला के बीच नाकोड़ा पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार सुबह 6 बजे बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग और पंडित गंभीर घायल हुए हैं। एंबुलेंस ने उन्हें सुबह करीब 7 बजे जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसा शुक्रवार सुबह आगर रोड पर घटिया और घोंसला के बीच नाकोड़ा पेट्रोल पंप के सामने हुआ। ग्राम टुकराल के रहने वाले तेजू पिता नाथूसिंह उम्र 65 साल की माता जी का देहावसान पिछले दिनों हो गया था। वे अपनी माता जी का दशाकर्म करने के लिए अपने गांव के पंडित शुभम पिता रणछोड़लाल को साथ लेकर उज्जैन के सिद्धवट पर आ रहे थे।

बाइक खुद पंडित शुभम चला रहे थे। जब वे घोंसला से आगे आए तो नाकोड़ा पेट्रोल पंप के सामने एक तेज रफ्तार कार ने लापरवाही पूर्वक उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को गम्भीर चोट आई है। वे सुबह करीब 6 बजे घर से निकले और कुछ ही देर बाद नाकोड़ा पेट्रोल पम्प के समीप हादसा हो गया। सूचना मिलने पर एंबुलेंस आई और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

उज्जैन की नृत्यांगना ने महाकाल मंदिर के सुरक्षा गार्डों पर लगाए अभद्रता के आरोप

Fri Sep 19 , 2025
खुशबू पांचाल ने सोशल मीडिया पर कहा निजी एजेंसी क्रिस्टल के लोग श्रद्धालुओं से बदतमीजी कर रहे उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन की रहने वाली नृत्यांगना खशबू पांचाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर महाकाल मंदिर की निजी सुरक्षा एजेंसी क्रिस्टल के गार्डों पर अभद्रता का आरोप लगाया है। खुशबू […]

Breaking News