जेसी बैंक को लेकर स्टेशन पर मतदान, दिनभर चुनावी सरगॢमयां

नागदा अग्निपथ। रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने वाले जेसी बैंक के निदेशक पद के लिए 22 दिसंबर को प्रात 8 से शात 4 बजे तक स्थानीय कर्मचारियों ने स्टेशन पर मतदान किया। जिसमें वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ, वेस्टर्न रेलवे ईम्पालाईज युनियन, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद ने विभिन्न पदों के लिए अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा, शहर के लगभग 400 से अधिक मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया।

वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के राजेंद्र भास्कर चौधरी रतलाम, सचिन राजेंद्र मिश्रा दाहोद, रश्मि घनश्याम चौधरी, नीलम निरंजनलाल जयपुर, ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्पलाईज एसोसिएशन एवं ट्रेक मेन्टेनर युनियन रतलाम के मुकेश कुमार मूलचंद मीणा, अजय रामेश्वर मौर्य, गगनकुमार पृथ्वीपाल छपरी, ज्योत्सना मनाभाई मकवाना, परिश्च रेलवे कर्मचारी परिषद के अजय महाजन, विश्वनाथ प्रतापसिंह मीणा, कविता वासुदेव देवलेकर, सोनू रामनिवास शर्मा सहित वेस्टर्न रेलवे ईम्पालाईज युनियन के प्रत्याशियों के लिए मतदान हुआ, जिसको लेकर सोमवार को दिनभर नागदा स्टेशन पर गहमागमी का माहौल रहा।

नवीन यात्री प्रतीक्षालय को मतदान केेंद्र बनाया गया, सर्दी के चलते प्रात: 11 बजे तक लगभग 100 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया था, लेकिन शाम होने तक शतप्रतिशत मतदाताओं ने प्रत्याशी का भविष्य मत पेटियों में बंद कर दिया।

Next Post

इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर 161 करोड़ रुपये की लागत से सुधरेंगे ब्लैक स्पॉट, 15 साल बाद मिली राहत

Sun Dec 28 , 2025
धार, अग्निपथ। इंदौर–अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंदौर से पिटोल तक फोरलेन सड़क निर्माण की बड़ी खामियों को अब डेढ़ दशक बाद सुधारा जा रहा है। लगभग 15 वर्ष पूर्व जब इस सड़क का निर्माण हुआ था, तब लागत कम करने के फेर में कई महत्वपूर्ण स्थानों पर अंडरब्रिज और ओवरब्रिज […]