30 लाख की ज्वेलरी और 45 हजार से भरा बैग वापस मिला

साधु ने पुलिस को सौंपा, पुलिस ने लौटाया

उज्जैन, अग्निपथ। खारा कुआ थाना क्षेत्र स्थित डाबरी पीठा में शुक्रवार को एक बुजुर्ग का बैग अनजाने में गिरकर गुम हो गया है। इस बैग में 200 ग्राम सोने के बहुमूल्य आभूषण जिसकी कीमत 25 लाख रुपए है और 45 हजार रूपए नकदी राशि सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज व सामान रखा हुआ था। बैग में रखे कुल सामान की कीमत लगभग 30 लाख के मध्य आँकी गई।

सूचना प्राप्त होते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आलोक शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली राहुल देशमुख के निर्देशन में थाना खाराकुआं पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई।

थाना खाराकुआं पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म अवलोकन, संभावित मार्गों की पहचान, स्थानीय जानकारी का संकलन तथा तकनीकी एवं मानवीय संसाधनों की सहायता से सतत खोज अभियान चलाया गया। जिसमें डाबरी पीठा क्षेत्र से गुम हुआ बैग सुरक्षित अवस्था में बरामद किया गया।

यह बैग एक साधु बाबा ने अपने पास रख लिया था और वे इसे जिसका है उसे देने के लिए तलाश कर रहे थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से खोजते हुए पहुंचे गई। विधिवत जांच करने पर उसमें 200 ग्राम से ज्यादा वजनी सोने के आभूषण, 45,000/- नकद राशि एवं अन्य निजी दस्तावेज/सामान सुरक्षित पाए गए। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई और औपचारिकताएँ पूर्ण करने के पश्चात बरामद समस्त सामग्री संबंधित व्यक्ति को सुपुर्द की गई।

Next Post

प्राणघातक हमले के आरोपी को 5 साल का कठोर कारावास

Sun Feb 1 , 2026
उज्जैन, अग्निपथ। जीरो पॉइंट क्षेत्र में हुए प्राणघातक हमले के मामले में माननीय न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीसी गुप्ता ने आरोपी को हत्या के प्रयास का दोषी पाते हुए 5 साल के कठोर कारावास […]

Breaking News