मकान निर्माण के दौरान धूल उडऩे पर पिता पुत्र ने मजदूर को फावड़े और बेल्ट से पीटा

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, केस दर्ज

उज्जैन, अग्निपथ। पंवासा थाना क्षेत्र स्थित पांड्याखेड़ी में मकान निर्माण के दौरान धूल उडऩे पर पडोसियों ने मजदूर पर फावडे और बेल्ट से हमला कर दिया। पुलिस ने मजदूर की शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मजदूर को थाने बुलाया और उसकी शिकायत पर मारपीट करने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किया।

पुलिस ने बताया घटना रविवार शाम 6 बजे की है। श्याम प्रजापत नामक मजदूर अपने घर के समीप ही मकान निर्माण के काम पर लगा था। वह ऊपरी मंजिल से रेत की तगाड़ी नीचे डाल रहा था। तभी वहां से गुजर रहे सादिक शाह पर धूल और रेत के कण उड़ गए। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

सादिक शाह ने श्याम को नीचे बुलाया और फावडे से पीटना शुरू कर दिया। श्याम ने भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश की तो वह फावड़ा लेकर पीछे दौड़ा इसी दौरान सादिक का बेटा इरशाद और इकबाल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी श्याम को थप्पड़-मुक्के और बेल्ट से पीटा। इसके बाद जा से मारने की धमकी दी। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पंवासा थाना प्रभारी गमर सिंह मंडलोई ने बताया कि घटना श्याम थाने पहुंचा तो उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। चोंटों के आधार पर सादिक शाह और उसके दोनों बेटों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने ने धारा 151 के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को जेल भेज दिया। वायरल वीडियो को भी जांच में लिया है।

Next Post

मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन, एडीएम का फूंका पुतला

Mon Feb 23 , 2026
उज्जैन, अग्निपथ। भारतीय किसान संघ ने सोमवार को उज्जैन कलेक्टर कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और आंधी से फसलों को हुए भारी नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने एडीएम अतेंद्र सिंह गुर्जर के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए उनका प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। किसानों […]

Breaking News