रतलाम, अग्निपथ। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मल्हारगढ़ यार्ड और मंदसौर यार्ड के मध्य दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य के चलते रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। मंडल रेल प्रवक्ता द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कार्य की आवश्यकता को देखते हुए कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में रोका जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग और समय में बदलाव किया गया है।
ये ट्रेनें प्रभावित होंगी
बीच रास्ते में समाप्त और प्रारंभ होने वाली ट्रेनें:
गाड़ी संख्या 69231 (उज्जैन-चित्तौड़गढ़ पैसेंजर): 1 मार्च 2026 तक यह ट्रेन उज्जैन से चलकर रतलाम स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी। यह रतलाम से चित्तौड़गढ़ के बीच निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 69232 (चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर): 1 मार्च 2026 तक यह ट्रेन चित्तौड़गढ़ के स्थान पर रतलाम स्टेशन से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी। चित्तौड़गढ़ से रतलाम के मध्य यह सेवा निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 19818 (जमुना ब्रिज-रतलाम एक्सप्रेस): 27 फरवरी 2026 को यह ट्रेन चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर ही समाप्त होगी। चित्तौड़गढ़ से रतलाम के बीच इसका परिचालन नहीं होगा।
गाड़ी संख्या 19327 (रतलाम-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस): 28 फरवरी 2026 को यह ट्रेन रतलाम के बजाय चित्तौड़गढ़ स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगी।
मार्ग में समय परिवर्तित (रेगुलेट) होने वाली ट्रेनें:
चित्तौड़गढ़-रतलाम डेमू (79304): यह ट्रेन 25 फरवरी एवं 28 फरवरी को मार्ग में 1 घंटा तथा 26, 27 फरवरी एवं 1 मार्च को 30 मिनट रोककर चलाई जाएगी।
जयपुर-बांद्रा विशेष ट्रेन (09723): 25 फरवरी को यह ट्रेन मार्ग में 1 घंटा 30 मिनट रुकी रहेगी।
रामेश्वरम-फिरोजपुर एक्सप्रेस (20497): 24 फरवरी 2026 को यह ट्रेन मार्ग में 20 मिनट के लिए प्रभावित होगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व जो ट्रेनें प्रभावित हुई हैं उनके ठहराव और समय की सटीक जानकारी हेतु भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य जाँच कर लें।
