सीवरेज लाइन बिछाने के लिए खोदी सडक़ों की हालत खस्ता

काम पूरा होने के बाद ना तो सडक़ का ठीक से भराव ना ही रिपेयर करवाई

उज्जैन, अग्निपथ। शहर में टाटा कंपनी द्वारा सीवरेज लाइन बिछाने के लिए खोदी गई कई सडक़ों को दुरुस्त नहीं करवाया गया है। ऐसे में यह रहवासियों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। जबकि कुछ दिन पहले निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने एक निर्देश जारी कर कहा था कि जहां पर भी सीवरेज लाइन सहित अन्य कार्यों के लिए विभिन्न मार्गो की सडक़ें खोदी जा रही हैं वहां की मिट्टी तत्काल हटाए व कार्य पूरा होने के बाद मार्ग की सडक़ की तुरंत सही से मरम्मत करवाई जाए ताकि नागरिकों को कोई परेशानी ना हो।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सीवरेज लाइन बिछाने के लिए सडक़ को खोदा था । लेकिन अब कार्य पूरा होने के बाद ना तो सडक़ की मरम्मत करवाई गई है ना ही इसका ठीक से भराव किया गया है इस कारण सडक़ उबड़-खाबड़ स्थिति में है। लोगों को यहां से निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

इन क्षेत्रों की सडक़ों को नहीं सुधारा

नई सडक़ पर तिलक मार्ग

नई सडक़ पर तिलक मार्ग पर स्थित गली नंबर 6 में एक माह पहले सीवरेज लाइन बिछाने के लिए यहां की सडक़ को खोदा था लेकिन कार्य पूरा होने के बाद ना तो ठीक से भराव किया गया ना ही सडक़ की मरम्मत करवाई गई। इसी तरह नई सडक़ पर गोराना कुलर के समीप सीवरेज लाइन बिछाने के लिए खोदी सडक़ भी जर्जर स्थिति में है।

डाबरी पीठा क्षेत्र

डाबरी पीठा क्षेत्र में नैनाल जमात खाने के समीप मार्ग की की सडक़ को भी कई जगह से सीवरेज लाइन बिछाने के लिए खोदा गया था लेकिन कार्य पूरा होने के बाद ना तो मिट्टी का भराव ठीक से किया गया ना ही सडक़ को वापस दुरुस्त करवाया।

सांदीपनि नगर ढांचा भवन

यही हाल सडक़ का टाटा कंपनी के कर्मचारियों ने ढांचा भवन सांदीपनि नगर की गलियों की कर दी है। हाल यह हैं कि यहां से रहवासियों को अपने घरों तक पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है। वाहन निकालने के दौरान गिरने का भय बना हुआ है। मलबे के ढेरों को इतना उंचा कर दिया है कि वाहन निकालने के मुश्किल हो रहे हैं।

वहीं सडक़ का मलबा बिखरेकर कई कई दिनों तक यह गायब हो जाते हैं। रहवासी अपने घर के सामने की सडक़ का मलबा ठीक करता है तो यह फिर से हाजिर हो जाते हैं।

ना ही मलबा उठा रहे ना ही सडक़ की मरम्मत हो रही

नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि जहां पर भी सीवरेज लाइन बिछाने के लिए सडक़ खोदी जा रही है उस स्थान पर बैरिकेड्स लगाकर उसे सुरक्षित किया जाए साथ ही मलबा भी तत्काल हटाए और कार्य पूरा होने के बाद सडक़ की तुरंत सही से मरम्मत करवाई जाए ताकि नागरिकों को कोई परेशानी ना हो। लेकिन कार्य पूरा होने के बाद कई जगह की सडक़ें नहीं सुधारी गई है इस कारण जर्जर व उखड़ी हुई इन सडक़ों पर चलना लोगों के लिए जोखिम भरा हो गया है।

Next Post

महाकाल मंदिर के पुजारी दुबई में फंसे

Sun Mar 1 , 2026
ईरान हमले के बाद परिवार ने सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई उज्जैन, अग्निपथ। ईरान द्वारा हमले के बाद दुबई में बड़ी संख्या में भारतीय फंस गए हैं। इनमें उज्जैन के मोतीबाग निवासी और महाकाल मंदिर के पुजारी विकास शर्मा भी शामिल हैं, जो ज्योतिष सम्मेलन में गए थे। फ्लाइट रद्द […]

Breaking News