कांग्रेस नेत्री की खबर पोस्ट नहीं की तो आईटी सेल जिलाध्यक्ष को धमकी प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचा मामला, प्रकरण दर्ज

उज्जैन,अग्निपथ। प्रदेश प्रवक्ता नेत्री नूरी खान की खबरे वायरल करने के लिए उनके साथी ने कांग्रेस आईटी सेल जिलाध्यक्ष पर दबाव डाला। नहीं मानने पर सोशल साईट पर पोस्ट डालकर जान से मारने की धमकी दे दी। मामले में शुक्रवार को पंवासा थाने में केस दर्ज किया गया है।

ताजपुर निवासी कांग्रेस आईटी सेल जिलाध्यक्ष साहिल देहलवी को विजय पडिय़ाल नामक सख्श से फोन कर बात की और फिर फेसबुक व वाट्सअप पर उनके संबंध में अनर्गल बातें लिखकर जान से मारने की धमकी दे दी। मामले में देहलवी की शिकायत पर पंवासा पुलिस ने पडिय़ाल के खिलाफ धारा 506, 294 में केस दर्ज कर दिया।

सूत्रों के अनुसार खुद को नूरी खान का खास बताने वाले पडिय़ाल ने तीन दिन पहले देहलवी को काल कर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता व अल्पसंख्यक आयोग सदस्य नूरी खान को ओबलाइज करने का कहा था। नहीं मानने पर पोस्ट डालकर धमकी दी। देहलवी ने घटना से कांग्रेस विधायकों के साथ ही आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष अभय तिवारी को भी अवगत करा दिया।

विरोध के बाद भी फायदा

वरिष्ठ नेताओं द्वारा पर्दे के पीछे से विरोध करने के बावजूद दोनों घटना सुर्खियों में आने से नूरी चर्चा में आ गई। पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी दोनों मामलों को संज्ञान में लिया और नगर आगमन पर उनके घर जाना तय किया। सूत्रों का दावा है कि नाथ के इस रुख के बाद नूरी को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

पब्लिसिटी स्टंट बताकर पोस्ट से रोका

सूत्रों की माने तो ऑक्सीजन रिफलिंग सेंटर घेराव व स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी को बिना जानकारी दिए ज्ञापन देने जाने से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नूरी खान से नाराज है। उनका मानना है कि नूरी ने पब्लिसिटी के लिए स्टंट किया। इसलिए आईटी सेल नूरी पर केस दर्ज और जेल जाने की खबर पोस्ट नहीं की थी।

इनका कहना है..

मैंने ऑक्सीजन प्लांट और ज्ञापन देने जाने की जिन वरिष्ठ को सूचना देना थी दे दी थी। किसी को न तो साथ चलने सेे मना किया। जो लोग कुछ नहीं करते वह आरोप लगाते रहते हंै। – नूरी खान, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस

नूरी खान का नाम लेकर एक व्यक्ति ने धमकी दी और सोशल साईट पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली। वरिष्ठों को जानकारी देकर थाने में शिकायत दर्ज की है। -साहिल देहलवी, जिला अध्यक्ष कांग्रेस आईटी सेल

Next Post

शार्टसर्किट से डिस्पोजल फैक्ट्री में आग लगी, खेत में से गयी फायर ब्रिगेड

Fri May 21 , 2021
80 लाख रुपए के नुकसान का दावा उज्जैन,अग्निपथ। मक्सीरोड पर देर रात एक डिस्पोजल सामग्री बनाने वाले कारखाने में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। गली में फैक्ट्री होने के कारण फायर ब्रिगेड की दमकलों को खेत से जाकर आग बुझाना पड़ी। दुर्घटना मेंं करीब 80 लाख रुपए का […]