लव जेहाद : इंदौर की नाबालिग को दर्शन के बहाने लाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Hotel Brideland

ब्राइडलेंड होटल में अनैतिक धंधे में लिप्त जोड़ा भी पकड़ाया

उज्जैन,अग्निपथ। रेलवे स्टेशन के सामने होटल में जुआ पकडऩे के लिए पुलिस ने बुधवार शाम छापा मारा तो चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां कमरे में देह व्यापार में लिप्त जोड़ा व इंदौर की किशोरी मुस्लिम युवक के साथ मिली। परिचित युवक उसे दर्शन के बहाने लाकर दुष्कर्म कर रहा था। मामले मेें पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

रेलवे स्टेशन के सामने ब्राइडलेंड होटल में बुधवार को जुएं खेलने का पता चलने पर सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने दबिश दी। तलाशी में जुआरी तो नहीं मिले लेकिन एक कमरे में ग्राम ढाबला का अमन व एक महिला संदिग्ध हालत में मिले। दूसरे कमरे में इंदौर स्थित राजरानी कॉलोनी की 14 वर्षीय किशोरी मुदस्सीर पिता अनवर अली के साथ मिली।

पूछताछ करने पर किशोरी ने बताया मुदस्सीर के चाचा उसके मामा के दोस्त हैं। इसीलिए वह उसके घर आता रहता है। परिचित होने के कारण मुदस्सीर ने महाकाल दर्शन करवाने का कहा तो वह 6 वर्षीय भाई के साथ आ गई। यहां मुदस्सीर ने उसके भाई को टॉफी लेने भेज दिया और उसे कमरे में ले आया।

इधर मुदस्सीर ने कहा कि किशोरी के परिजनों को उसके लाने की जानकारी है। मामला देवासगेट क्षेत्र का है, लेकिन सीएसपी हेमलता अग्रवाल के अवकाश पर होने के कारण सीएसपी शुक्ला ने कार्रवाई की है।

दुष्कर्म के साथ पाक्सो एक्ट का केस

सीएसपी शुक्ला ने बताया कि संदिग्ध हालत में पकड़ाए जोड़े पर अनैतिक देह व्यापार का प्रकरण दर्ज किया है। वहीं मुदस्सर के खिलाफ 376 और पाक्सो एक्ट में केस दर्ज कया है। हालांकि मामला गंभीर होने के कारण सीएसपी शुक्ला देर रात तक सूक्ष्मता से जांच करती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टंकारिया में खिडक़ी तोडक़र लाखों का माल ले भागे बदमाश; पिता-पुत्र के कमरों की लगाई कुंड़ी

Wed Jun 16 , 2021
खेत में पड़ी संदूक तक पहुंचा खोजी श्वान, पुलिस ने शुरू की तलाश उज्जैन,अग्निपथ। चोरों ने मंगलवार-बुधवार रात बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। खिडक़ी तोडक़र मकान में घुसे बदमाशों ने सो रहे परिवार के कमरों की बाहर से कुंडी लगा दी थी। वारदात की जानकारी लगने पर […]