44 यात्रियों से भरी बस में लगी आग

उज्जैन/बडऩगर, अग्निपथ। राजकोट से भिंड जा रही बस में मंगलवार-बुधवार रात 12:30 बजे लगभग अचानक आग लग गई। शोर सुनकर चालक ने बस रोकी तो जान बचाने के लिये यात्री खिडक़ी-दरवाजे से कूद पड़े। आगजनी की खबर मिलते ही उज्जैन-बडऩगर से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई थी।

इंगोरिया थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि रात 12:30 बजे के लगभग ग्राम राजोटा और खरसोदखुर्द के बीच यात्रियों से भरी बस में आग लगने की जानकारी सामने आने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। बस में सवार यात्रियों का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी बचाव के लिये पहुंच गये थे। कुछ यात्री जान बचाने के लिये खिडक़ी से कूद गये थे। महिलाओं और बच्चों को दरवाजे से बाहर निकाला गया। बस में महिला-बच्चों सहित 44 यात्री सवार थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया था।

आगजनी की सूचना पर बडऩगर और उज्जैन से 3 फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई थी। इस दौरान बस पूरी तरह से लपटों में घिर चुकी थी। बस का टेंक फटने से डीजल सडक़ पर फैल गया था। जो सडक़ किनारे झाडिय़ों तक पहुंच गया। जिसकी वजह से आग ओर फैल गई थी। करीब डेढ़ से 2 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। यात्रियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह राजकोट से भिंड की यात्रा कर रहे थे। आग बस के पिछले हिस्से में नीचे से लगी थी। उस समय महिलाओं और बच्चों की नींद लग चुकी थी। शोर मचाने पर चालक ने बस रोकी। थाना प्रभारी के अनुसार बस मुरैना के एसकेटी ट्रेवल्स की होना सामने आई है। आग लगने का सही कारण सामने नहीं आ पाया है।

जल गया यात्रियों का सामान

पुलिस के अनुसार आग लगने के बाद यात्री जान बचाने के लिये बस से बाहर आ गये थे। उनका सामान पीछे डिक्की और सीट के नीचे रखा हुआ था। जो पूरी तरह से जल गया। रात में ही आसपास की दुकानों को खुलवाकर बच्चों के खाने की व्यवस्था कराई। वहीं अलग-अलग बसों और निजी वाहनों से अलसुबह तक यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

निजी वाहनों की लगी कतार

बस में लगी आग के बाद उसमें सवार यात्री सडक़ पर खड़े हो गये थे। लपटो से घिर बस को देख निजी वाहन रुक गये थे। जिसके चलते मार्ग के दोनों ओर ल बी कतार लग गई थी। आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया और बस का सडक़ किनारे खड़ा कराया। सुबह मार्ग से गुजरने वाले लोगों ने जल चुकी बस देखी तो रुक गये। जिसकी चलते कुछ देर के लिये यातायात प्रभावित हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छोटा भाई शराब तस्कर, बड़े भाई के मकान पर चला बुलडोजर

Wed Mar 24 , 2021
पोते के अपराध की सजा झोपड़ा तोडक़र 85 साल की दादी को दी उज्जैन,अग्निपथ। बदमाशों के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के चलते बुधवार को पुलिस व नगर निगम ने दो जगह कार्रवाई की। बंगाली कॉलोनी में फरार शराब तस्कर के बड़े भाई का मकान ध्वस्त कर दिया। वहीं जेल […]

Breaking News