नलखेड़ा-भैंसोदा बना मौत का मार्ग

बाइक की टक्कर से साईकल सवार की मौत, रास्ते पर दुर्घटना में पहले भी गई कई लोगों की  जान

नलखेड़ा। नगर से बड़ोदिया जाने वाला मार्ग भेसौदा से नलखेड़ा के बीच मौत का स्थल बन चुका है। इस मार्ग पर अगर देखा जाए तो आए दिन दुर्घटना में कई लोगों की जान चली गई। शुक्रवार देर रात भी एक साइकिल सवार को बाइक द्वारा टक्कर मारने के बाद साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार ग्राम भैंसोदा निवासी किशनलाल पिता देवीलाल प्रजापत (50) वर्ष रात्रि 8 बजे के लगभग नलखेड़ा से अपने गांव साइकिल से जा रहा था। तभी भैंसोदा मार्ग पर स्थित शासकीय महाविद्यालय के सामने भैसोदा तरफ से आ रहे अज्ञात मोटरसाइकिल सवार द्वारा किशनलाल को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे किशन लाल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस के स्टाफ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया। उल्लेखनीय है कि नलखेड़ा भेसौंदा मार्ग पर आए दिन दुर्घटना हो रही है जिनमें कई की मृत्यु हो चुकी है इसके बाद भी प्रशासन द्वारा इस मार्ग पर दुर्घटना को रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए हैं प्रशासन को चाहिए कि उक्त मार्ग पर जगह जगह स्पीड ब्रेकर बनाए जाए ताकि वाहनों की गति पर रोक लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खेल मैदान की बदहाली दूर करने के लिए छात्रों ने विधायक को सौंपा मांग पत्र

Sat Jun 26 , 2021
रूनिजा (बडऩगर), अग्निपथ। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूनिजा से प्रतिवर्ष राष्ट्रीय व प्रदेशस्तरीय खेलों में प्रतिनिधित्व कर मेडल प्राप्त करने वाले विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने खेल मैदान की समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र विधायक मुरली मोरवाल को सौंपा। इसमें मैदान की दशा सुधारने की मांग की गई। पूर्व छात्र […]

Breaking News