खेल मैदान की बदहाली दूर करने के लिए छात्रों ने विधायक को सौंपा मांग पत्र

रूनिजा (बडऩगर), अग्निपथ। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूनिजा से प्रतिवर्ष राष्ट्रीय व प्रदेशस्तरीय खेलों में प्रतिनिधित्व कर मेडल प्राप्त करने वाले विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने खेल मैदान की समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र विधायक मुरली मोरवाल को सौंपा। इसमें मैदान की दशा सुधारने की मांग की गई।

पूर्व छात्र दिलीप नागर के नेतृत्व में सौंपे गये मांग पत्र में बताया गया कि 15 वर्षों से उबड़ खाबड़ और जर्जर मैदान की समस्या को लेकर कई बार वरिष्ठ अधिकारियों, सांसद व अन्य जनप्रतिनिधियों से मांग की गई लेकिन किसी ने भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया। शीघ्र ही इस समस्या पर ध्यान दिया जाकर खेल मैदान का सुधार किया जाए।

डेढ़ दशक से नहीं हुई सुनवाई

इस संदर्भ में विद्यालय के व्यायाम निर्देशक राम खटोलिया ने चर्चा में बताया की खेल मैदान बड़ा जर्जर है। एक शाला एक परिसर के अंतर्गत कक्षा 6 से लगाकर 12 वी तक के 500 छात्र-छात्राएं अध्ययन और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियां करते हैं। जो अपने विद्यालय का नाम रोशन करते आ रहे हैं। 15 वर्षों से उक्त समस्या समाचार पत्रों के माध्यम से उठाने के बाद भी किसी ने भी आज तक इस समस्या को हल नहीं किया है।

छात्रों के माध्यम से विधायक मोरवाल को पत्र भेजा गया है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि इस विद्यालय के मैदान के जीर्णोद्धार का कार्य बारिश बाद प्रारंभ करवा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेरछा क्षेत्र में हैं मौत की कई खंतियां अनदेखी से हो सकता है बड़ा हादसा

Sat Jun 26 , 2021
बेरछा, अग्निपथ। गुलाना के समीप अवैध तरीके से खोदी गई खंती में शुक्रवार को तीन मासूमों की डूबने से हुई मौत के बाद बेरछा तथा आसपास के क्षेत्र में सडक़ किनारे बनी खंतियां और खनन माफियाओं द्वारा रात के अंधेरे में खोदी गई मौत की तलाइयों पर प्रशासन का ध्यान […]

Breaking News