J&K: अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, लश्कर के तीन आतंकवादी फंसे

jammu kashmir encounter

नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर में अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके के वेलू में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। आईजीपी कश्मीर ने एएनआई को बताया है, “मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकवादी फंसे हुए हैं।”मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल आतंकियों के सफाए में जुटे हैं। हाल में रविवार को एलओसी से सटे पूंछ में पुलिस और सेना ने मिलकर आतंकवादियों पर बड़ी कार्रवाई की थी। यहां बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किया गया। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने बड़े आतंकवादी हमले को नाकाम कर दिया।   पुंछ  में एक आतंकवादी ठिकाने से सुरक्षा बलों ने 19 हैंड ग्रेनेड बरामद किए थे।

मारे गए थे हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकी

इससे पहले बीते माह जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर जिले के जीपोरा इलाके में तलाश और घेराबंदी अभियान चलाया था।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं और जवानों ने इसका जवाब दिया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना हुआ तो टीम से बाहर:BCCI की खिलाड़ियों को दो टूक, कहा- जो कोविड से बच पाएगा, वही इंग्लैंड दौरे पर जाएगा

Tue May 11 , 2021
मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले खिलाड़ियों को सख्त निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने कहा है कि इंग्लैंड रवाना होने से पहले अगर कोई खिलाड़ी पॉजिटिव आता है, तो उसको टीम से बाहर कर दिया जाएगा। टीम के फीजियो योगेश परमार ने प्लेयर्स को […]