एसपी ने सुपुर्द किए 24 लाख रुपये से अधिक के 125 गुम मोबाइल, पुलिस के प्रति बढ़ा नागरिकों का विश्वास

आगर मालवा, अग्निपथ। ऑपरेशन रिंगटोन 2.0 के तहत आगर जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तकनीकी संसाधनों और आईएमईआई ट्रैकिंग के जरिए विभिन्न राज्यों व जिलों से करीब 24 लाख 10 हजार 500 रुपये कीमत के 125 गुम व चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मीटिंग हॉल में आयोजित विशेष कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने ये मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले अपना मोबाइल वापस पाकर नागरिकों और विशेषकर बहनों के चेहरों पर खुशी लौट आई।

साइबर अपराधों से बचाव की दी सलाह, साइबर टीम की रही सराहनीय भूमिका

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया। उन्होंने अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी अथवा पिन साझा न करने और साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र बोयट, एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा, कोतवाली थाना प्रभारी नागेश यादव, सूबेदार जितेन्द्र शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक राखी गुर्जर, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र सिंह राठौड़, सुनील पटेल, सुब्रतो, आरक्षक रवि दोहरे, राहुल सिंह एवं महिला आरक्षक रानू शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

5 टन का सरकारी दावा या 12-15 टन की ज़मीनी हक़ीक़त?

Sat Aug 29 , 2026
धार वन विभाग की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल धार, अग्निपथ। वन मंडल धार द्वारा अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ की गई कार्रवाई अब सवालों के घेरे में आ गई है। विभाग के अनुसार मुखबिर की सूचना पर गठित गश्ती दल ने लेबड़ ब्रिज मार्ग पर एक ट्राला रोककर तलाशी […]

Breaking News