अखिल भारतीय ब्राहमण एकता परिषद की अवंतिका यूनिवर्सिटी में कैरियर काउंसिलिंग

दो ब्राह्मण बच्चों को फीस में दी 25 प्रतिशत छूट

उज्जैन, अग्निपथ। शहर में स्थित आवंतिका यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने कैरियर काउंसिलिग का कार्यक्रम रखा। जहाॅं पर यूनिवर्सिटी के द्वारा दो ब्राह्मण बच्चों को फीस में 25 प्रतिशत की छूट प्रदान कर प्रवेश दिया गया।

आवंतिका यूनिवर्सिटी जो कि एम आई टी पूणे की शाखा है जिसमें पारंपरिक अध्ययन से हट कर योग्य प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को स्किल डेवलपमेंट पर प्रशिक्षित किया जाता है। परिषद के पदाधिकारियों नें यूनिवर्सिटी का भ्रमण किया। जहां पर क्लास रुम, होस्टल, वर्कआउट प्लेस बहुत ही अच्छा है जो उज्जैन शहर के लिए एक सौगात है एवं शहर एवं आस पास के बच्चों के लिए कैरियर बनानें का बहुत अच्छा प्लेटफार्म है।
यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. राणें, मनोज बर्डे रजिस्टार, अमित शर्मा नें परिषद के सदस्यों को विस्तार में यूनिवर्सिटी एवं उसकी कार्यशैली के बारे में बताया एवं ब्राह्मण बेटी प्रतिष्ठा पाण्डेय जिसके दसवीं में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं एवं आगे डाक्टर बनना चाहती है जो कि मध्यम परिवार की बेटी है अतः परिषद नें डाक्टर बननें में उसकी मदद करनें की घोषणा की है । परिषद के प्रदेश महासचिव पं0 आशीष शर्मा एवं प्रदेश संयोजक पं0 निर्दोष पाठक निर्भय, जिलाअध्यक्ष मनीष उपाध्याये द्वारा यूनिवर्सिटी के कुलपति, रजिस्टार एवं अधिकारियों का पुषपाहार से स्वागत किया गया एवं भगवान परशुराम मोमेंटो प्रदान किया गया ।

इस अवसर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव श्री आशुतोष चैबे जी वाराणसी से , श्री अवधेश उरमलिया जी राष्ट्रीय सचिव कटनीं से, कक्का रामलखन तिवारी जी प्रदेश उपाध्यक्ष इंदौर से अन्य पदाधिकारियों के साथ मुख्य रुप से उपस्थित रहे एवं प्रदेश संयोजक निर्भय पाठक निर्दोष, जिलाध्यक्ष पं0 मनीष उपाध्याय, जिला संयोजक आशीष शर्मा, महेश व्यास, अनिल मंण्डलोई, डा0 प्रशांत तिवारी, मयूर शर्मा, कैलाश भारद्वाज एवं सैकड़ों अ.भा.ब्रा.एकता परिषद के सदस्य उपस्थित रहे ।
उक्त जानकारी परिषद के मीडिया प्रभारी चन्द्रेश पुरोहित नें दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चुनाव आचार संहिता का असर: प्रधानमंत्री का उज्जैन दौरा टला

Thu Jun 2 , 2022
पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव बने कारण उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंदिर विस्तारीकरण कार्य के अंतर्गत पहले फेज में महाकाल पथ, रूद्र सागर और विकास प्राधिकरण के यात्री सुविधा केंद्र का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटन जून माह के दूसरे सप्ताह में होना प्रस्तावित था। पीएम मोदी […]