अग्रवाल समाज का परिचय सम्मेलन : 300 युवक-युवतियों की इंट्री आई, 25 से अधिक संबंध हुए तय

उज्जैन, दैनिक अग्निपथ। श्री अग्रवाल सोशल ग्रुप द्वारा स्वर्गीय कैलाश चौधरी की स्मृति में अग्रवाल समाज के तीसरे अविवाहित युवक-युवतियों के परिचय सम्मेलन का आयोजन रविवार को हुआ। जिसमें देशभर से 300 से अधिक युवक-युवतियों की इंट्री आई तथा मौके पर ही 25 से अधिक विवाह संबंध तय हुए।

संस्था के अध्यक्ष पवन मित्तल एवं सचिव राकेश बजाज ने बताया कि अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन वर्ष में दो बार किया जा रहा है। पिछले इवेंट में 22 संबंध हुए थे, 17 अक्टूबर को भी 25 से अधिक संबंध तय हुए। अग्रसेवा डॉट कॉम वेबसाईट के माध्यम से पूर्व में ही युवक-युवती तलाश कर लेते हैं, उनका समन्वय एक छत के नीचे समाज द्वारा आयोजित परिचय सम्मेलन में किया जाता है।

तीसरे परिचय सम्मेलन में करीब 150 अविवाहित युवक-युवतियों का परिचय कराया गया। आने वाले 6 महीने में पुन: मार्च में तारीख तय कर परिचय सम्मेलन आयोजित करेंगे। कार्यक्रम संयोजक विजय मित्तल एवं गोविंद मित्तल ने बताया कि पूर्व में भी जो हमने आयोजन किए थे उसकी सफलता के पश्चात यह कार्यक्रम आयोजित किया है।

इस अवसर पर निमेष अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, तरुण मित्तल, राकेश बिंदल, शशिंद्र अग्रवाल, अनिल गोयल, कप्तान संजय सिंघल, संतोष अग्रवाल, हुकुम बंसल, भगवान ऐरन, शैलेश मित्तल, अशोक अग्रवाल, संजय अग्रवाल सीए, राजेश अग्रवाल, सीए कमलेश मित्तल, जगदीश अग्रवाल, गिरीश गर्ग, महेश बजाज, संजय अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल टापसल, सुनील अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, अजय गर्ग, गिरीश पसारी, रामबाबू गोयल, कमल अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, तृप्ति बजाज, ज्योति अग्रवाल, मीना गर्ग, उमा गोयल, सुनीता गर्ग, ललिता मित्तल, सरला मित्तल, शशि गर्ग, पूजा अग्रवाल मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

याद दिलाई भाजपा सरकार की वादा खिलाफी, महंगाई और महिलाओं पर अत्याचार

Sun Oct 17 , 2021
खंडवा लोकसभा उपचुनाव में प्रभारी माया त्रिवेदी ने ओंकारेश्वर महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक ली उज्जैन, दैनिक अग्निपथ। प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष एवं खंडवा लोकसभा उपचुनाव में मांधाता विधानसभा की प्रभारी माया राजेश त्रिवेदी ने रविवार को ओंकारेश्वर में शहर महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक ली एवं […]

Breaking News