अनिल देशमुख को बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका, CBI की FIR को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

बॉम्बे हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई की एफआईआर को चुनौती देने वाले महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की याचिका को स्थगित कर दिया। हाईकोर्ट ने सीबीआई से 4 सप्ताह में देशमुख की याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले में अगली सुनवाई अदालत के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद होगी।

आपको बता दें कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने करीब डेढ़ महीने पहले राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे एक लेटर में आरोप लगाया था कि अनिल देशमुख ने ही मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाझे को हर महीने 100 करोड़ रुपए की वसूली का टारगेट दिया था।

अनिल देशमुख ने आरोपों से इनकार किया था। लेकिन बॉम्बे हाई कोर्ट की ओर से सीबीआई जांच के आदेश के बाद देशमुख को पद से इस्तीफा देना पड़ा था। वह इस समय सीबीआई जांच का सामना कर रहे हैं। इस पूरे मामले की शुरुआत उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिले विस्फोटक वाली कार से शुरू हुआ। इस मामले में मुंबई पुलिस के एपीआई सचिन वाझे का नाम सामने आने के बाद विवाद बढ़ता गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए जान से खिलवाड़:पानी भरकर टोसिलिजुमैब के इंजेक्शन ढाई-ढाई लाख रुपए में बेचे; इन पैसों से गर्लफ्रेंड को गिफ्ट दिए

Thu May 6 , 2021
इंदौर। कोरोना महामारी में भी कुछ लोग पीड़ितों की मदद की बजाय उनकी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे लोग सिर्फ पैसों के लालच में मरीजों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। ताजा घटना इंदौर की है। यहां एक आरोपी ने पानी भर कर टोसिलिजुमैब (टोसी) के इंजेक्शन […]