खेत से रास्ते के विवाद में हत्या: उज्जैन के खरड़िया मानपुर गांव में युवक की दराते से हत्या; गांव वालों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

उज्जैन। यहां से करीब 65 किमी दूर खेत से रास्ते के विवाद में सोमवार सुबह एक युवक की हत्या कर दी गई। गांव वालों ने हत्या के आरोपी को भागते समय पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार जब्त कर आरोपी से पूछताछ कर रही है। दिनदहाड़े खेत में हुई वारदात से गांव में सन्नाटा पसर गया है। पुलिस ने बताया कि काफी लंबे समय से मृतक और आरोपी के बीच रास्ते का विवाद था।

वारदात महिदपुर विकासखंड के झारड़ा थाना क्षेत्र के खरड़िया मानपुर गांव में हुई है। पुलिस के मुताबिक गांव के ललित पिता रतननाथ और सुरेश पिता प्रभुसिंह के बीच खेत में रास्ते को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों के खेत पास-पास में हैं। ललित के खेत में जाने के लिए कोई रास्ता नहीं होने से वह सुरेश के खेत से ही जाता था। इस पर सुरेश ने कई बार आपत्ति भी की।

थाना प्रभारी एसआर किरार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे दोनों के बीच एक बार फिर से विवाद हुआ। विवाद धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गया। इसी बीच सुरेश ने दराते से ललित पर हमला कर दिया। दोनों के बीच झगड़ा होता देख गांव वाले भी आ गए। दराते से हुए हमले में ललित बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में उसे झारड़ा स्थित अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव वालों की मदद से आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त दराता भी बरामद हो गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘सभी के हित को ध्यान रखता है ब्राह्मण समाज’

Mon Feb 15 , 2021
प्रयागराज कुंभ में अभा ब्राह्मण एकता परिषद का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित, उज्जैन से भी शामिल हुए पदाधिकारी उज्जैन। ब्राह्मणों का संगठित होना देश और समाज दोनों के ही लिए जरूरी है। ब्राह्मण कभी किसी जाति या किसी धर्म का विरोधी नहीं है। आज भी वह, सिर्फ अपनी जाति का हित […]

Breaking News