अयाना ने मीरा के भजन बरसे, बदरिया सावन पर किया नृत्य

उज्जैन, अग्रिपथ। स्पीक मैके व आईओसीएल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित नृत्य कार्यशाला के तृतीय दिवस बुधवार को नई दिल्ली की नृत्यांगना सुश्री अयाना मुखर्जी ने प्रात: 9 बजे शासकीय प्राथमिक विद्यालय जीवनखेड़ी में कार्यक्रम की शुरुआत राग मेघ मल्हार एवं आदि ताल में निबद्द्ध मीराबाई के भजन बरसे बदरिया सावन की से की। इस दौरान उन्होंने कृष्ण भक्ति का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया। इसके पश्चात उन्होंने छात्रों से संवाद कायम करते हुए शृंगारए वीर आदि नौ रसों की प्रभावी रूप से अनुभूति कराई।

अयाना ने शास्त्रीय नृत्य में निपुणता के लिए व्यायाम की महत्वता को बताया। यहां पर आभार प्रधान अध्यापिका श्रीमती निशा चौपड़ा ने माना। स्पीक मैके की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य उज्जैन के पंकज अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सुश्री मुखर्जी ने द्वितीय सत्र का प्रारंभ प्रात: 10.30 बजे शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय दाऊद खेड़ी में किया। नृत्यांगना ने यहां बच्चों को नृत्य की विभिन्न हस्त मुद्राएं हाथी, सर्प, मयूर, राजा, शेर इत्यादि की कुचिपुड़ी शैली में पद संचालन करते हुए तकनीकी निपुणता का परिचय दिया। नृत्यांगना का स्वागत प्रधान अध्यापक शैलेष जोशी ने किया। गुरुवार को अयाना दोपहर 1.30 बजे शासकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम पाल खेड़ी एवं 3 बजे शासकीय माध्यमिक विद्यालय ग्राम चांद मुख इंदौर रोड पर अपनी प्रस्तुति देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इन्दौर-कोटा राजमार्ग पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अंधे मोड़ व डेंजर जोन करें दुरूस्त

Wed Nov 10 , 2021
सोशल मीडिया पर चल रही मांग सुसनेर, अग्निपथ। नगरीय क्षैत्र से होकर गुजर रहे इन्दौर-कोटा नेशनल हाईवे 552 जी पर राजस्थान की सीमा चवली से लेकर उज्जैन तक सडक़ का निर्माण कार्य जीएचवी कम्पनी द्वारा किया जा रहा है। इस नेशनल हाईवे पर आगर-मालवा जिला क्षेत्र में जगह-जगह घुमावदार मोड़ […]
Susner andhe mod 10112021

Breaking News