अवैध शराब कांड: बड़वानी के शराब व्यवसायी रिंकू भाटिया पर 10 हजार का इनाम

राजकोट से दो आरोपी पकड़ाए

धार, अग्निपथ। अवैध शराब मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुजरात के राजकोट से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा इंदौर के शराब व्यवसायी रिंकू भाटिया को भी अवैध शराब मामले में आरोपी बनाया गया है। भाटिया की गिरफ्तारी के लिए धार पुलिस की एक टीम इंदौर पहुंची थी। लेकिन भाटिया को सूचना मिलने पर वह फरार हो गया। इधर भाटिया पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

गौरतलब है कि बड़वानी से झाबुआ ले जाई जा रही अवैध शराब की खेप को बीते सप्ताह एसडीएम कुक्षी नवजीवन विजय पवार व नायब तहसीलदार राजेश भिड़े पर अवैध शराब माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया था। इसके बाद से पुलिस शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए कार्रवाई कर रही है।

मुख्य आरोपी सुखराम की तलाश जारी है। मंगलवार को पुलिस ने गुजरात के राजकोट से द्वारों को गिरफ्तार किया है। हालांकि इनके नाम पुलिस ने भी जारी नहीं है। वहीं अब तक इस मामले में 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

भाटिया फरार

इंदौर के बड़े शराब कारोबारी रिंकू भाटिया पर भी पुलिस अवैध शराब को लेकर कार्रवाई करने जा रही है। एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि बड़वानी से शराब देने के मामले में व्यवसाई भाटिया की गिरफ्तारी के लिए सोमवार को टीम इंदौर पहुंची थी, लेकिन वह पकड़ से दूर है। आरोपी भाटिया पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ेंः अवैध शराब का ट्रक रोकने पर आईएएस अफसर और नायब तहसीलदार पर हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंदिर से लौट रही महिला के गले से चेन झपटी

Wed Sep 21 , 2022
बडऩगर, अग्निपथ। बेटी के साथ मंदिर से घर लौट रही एक महिला के गले से बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली। बुधवार शाम बीच बाजार हुई वारदात को बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भव्या पिता अजीत जैन निवासी कवि कालिदास पथ अपनी बेटी तीर्थी […]