आगर विधायक विपिन वानखेड़े ने विधानसभा क्षेत्र में 12 पानी के टैंकर प्रदान किए

बड़ोद। आगर विधानसभा क्षेत्र को पेयजल के संकट से निजात दिलाने के लिए क्षेत्रीय विधायक विपिन वानखेड़े निरंतर प्रयास कर रहे हैं। हर घर की पानी की समस्या को दूर करने में सच्ची निष्ठा से कार्य कर रहें हैं?। रविवार को विधायक द्वारा अपनी विधायक निधि से 12 पानी के टैंकरों की छठी खेप क्षेत्र के ग्राम डिपू, आमल्या, ढाबला क्षत्री, ढाबला सौंध्या, बिजानगरी, मुंदपुरा, तनोडिया, आंकडी, पिपल्या विजय, ठीकरीया, झोंटा, रोझाना में प्रदान किए गए। विधायक विपिन वानखेड़े द्वारा अभी तक पांच खेपों में 57 पानी के टैंकर तथा आज 12 और टैंकर सहित कुल 69 पानी के टैंकरों की छठी खेप क्षेत्रवासियों को पेयजल आपूर्ति हेतु वितरित किए गए हैं। क्षेत्रवासी विधायक जी की पहल से अति प्रसन्न है एवं आभार व्यक्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षा स्थली खंडहर का रूप ले चुकी है फिर भी शिक्षा विभाग एवं जनप्रतिनिधि कर रहे नजरअंदाज

Sun Sep 5 , 2021
वराहमिहिर की नगरी शिक्षा को मोहताज कायथा (दिनेश शर्मा)। राजा विक्रमादित्य की नगरी उज्जैन से मात्र 23 किलोमीटर दूर ग्राम कायथा को राजा विक्रमादित्य के नवरत्नों में से एक महान ज्योतिषाचार्य एवं गणितज्ञ आचार्य वराहमिहिर की जन्मस्थली का सौभाग्य प्राप्त है लेकिन जनप्रतिनिधियों की उदासीनता एवं प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही […]

Breaking News