खड़े ट्रक में घुसी कार, एक की मौत

दूल्हा-दुल्हन सहित तीन घायल

शाजापुर, अग्निपथ। दूल्हा-दुल्हन को लेकर जा रही कार सामने खड़े ट्रक में जा घुसी और इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इन्दौर निवासी अमित कटारिया शनिवार को अपनी दुल्हन नेहा को लेकर कानपुर से इन्दौर जा रहे थे। तभी नैनावद पेट्रोल पंप के समीप खड़े ट्रक में कार रात करीब 12 बजे अनियंत्रित होकर जा घुसी।

घटना में दूल्हा-दुल्हन और चालक घायल हो गए। वहीं दूल्हे की जीजा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर डायल 100 के मुकेश धाकड़ और पायलेट किरण मौर्य मौके पर पहुंचे और घायलों को शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल सिंह के आपत्तिजनक बयान के विरोध में करणी सेना ने पुतला फूंका

Sun Nov 28 , 2021
नलखेड़ा, अग्निपथ। शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह के सवर्ण समाज की महिलाओं के संबंध में आपत्तिजनक बयान को लेकर आक्रोश बढ़ रहा है। सर्व समाज ने करणी सेना के नेतृत्व में मंत्री के पुतले को जूतों से पीट कर पुतला दहन किया गया। प्रदेश के मंत्री सिंह के […]

Breaking News