आज मां बगलामुखी के दर्शन करेंगी प्रभारी मंत्री सिंधिया

नलखेड़ा, अग्निपथ। प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री तथा आगर जिले की प्रभारी मंत्री यशोधराराजे सिंधिया का गुरुवार को नगर आगमन हो रहा है। वे सर्वप्रथम मां बगलामुखी मंदिर में पूजन अर्चन करेगी उसके पश्चात अन्य कार्यक्रमों में भाग लेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंदसिंह बरखेड़ी एवं भाजपा जिला मंत्री मुकेश लोढा ने बताया कि गुरुवार को प्रभारी मंत्री यशोधराराजे सिंधिया दोपहर 12 बजे नगर पहुंचेंगी। मां बगलामुखी में पूजन के बाद मंदिर के पास ही स्थित भंडारा परिसर में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। उसके बाद दोपहर 2 बजे श्रीनाथ धाम मंदिर में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेगी। सिंधिया के नगर आगमन को लेकर भाजपा नेताओं मे उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ज्यादा आ रहे बिजली बिलों सहित अन्य समस्याओं का हल करने के लिए लगाई गुहार

Wed Sep 1 , 2021
युवा कांग्रेस ने दिया राज्यपाल के नाम ज्ञापन नलखेड़ा, अग्निपथ। बिजली बिलों में बेतहाशा बढ़ोतरी व नगर में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें इन समस्याओं के निराकरण की मांग के साथ ही प्रदेश में […]