आयुक्त के दौरे के बाद खुली शिल्पज्ञ वालों की नींद

अतिक्रमण से मुक्तकराया सेंटपॉल स्कूल का सर्विस रोड

उज्जैन, अग्निपथ। सेंटपॉल स्कूल रोड़ पर स्कूल से लेकर रणकेश्वर धाम तक सर्विस रोड पर दुकानदारों द्वारा कब्जा कर बिल्डिंग मटेरियल रखने वालों के खिलाफ मंगलवार को मुहिम चलाई गई। इसी क्षेत्र में तीन दिन पहले नगर निगम आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से एक दुकानदार पर जुर्माने की कार्यवाही करवाई थी। आयुक्त के दौरे के बाद शिल्पज्ञ वालों की नींद खुली और सर्विस रोड को अतिक्रमण से मुक्त करवाया गया।

जोन क्रमांक 2 के अंतर्गत आने वाले एम.आर. 5 रोड से लेकर रणकेश्वरधाम तक सर्विस रोड़ पर कई दुकानदारों ने बिल्डिंग मटेरियल का सामान रखा हुआ था। शनिवार सुबह आयुक्त अंशुल गुप्ता इस क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे थे। आयुक्त ने बिल्डिंग मटेरियल की दुकान वाले एक व्यापारी पर एक हजार रूपए का जुर्माना करवाया था।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जुर्माने की यह कार्यवाही की थी जबकि यह मूल काम संबंधित जोन के बिल्डिंग ऑफिसर का था। आयुक्त के दौरे के तीन दिन बाद जोन दो के प्रभारी साहिल मैदावाला और जोन भवन निरीक्षक साधना चौधरी क्षेत्र में पहुंचे। सेंटपॉल स्कूल से रणकेश्वरधाम के बीच 19 दुकानदारों द्वारा सर्विस रोड़ पर अतिक्रमण कर सामान रखा होना पाया गया। पुराने टायर, बालूरैती और पत्थर जैसी चीजों को जेसीबी, डंपर की मदद से जब्त कर ट्रेचिंग ग्राउंड भिजवा दिया गया। 19 व्यापारियों के खिलाफ चालान बनाकर उनसे 95 हजार रुपए वसूल किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बागला के बदमाशों ने लूटा था 32 हजार से भरा बेग, तीन बदमाश गिरफ्तार एक की तलाश

Tue Jan 18 , 2022
उज्जैन/उन्हेल अग्निपथ। स्पंदना माइक्रो फायनेंस कम्पनी के कलेक्शन एजेंटो को चाकू की नोंक पर लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक बदमाश फरार है, जिसकी तलाश जारी है। 6 दिसंबर को उन्हेल थाना क्षेत्र के ग्राम बागला और नागझिरी के बीच स्पंदना माइक्रो फायनेंस कम्पनी […]

Breaking News