इंदौख के माताजी मंदिर में चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार

झारडा, अग्निपथ। समीपस्थ ग्राम इंदौख के महिषासुर मर्दिनी माताजी के मंदिर से चाँदी के तीन छत्र चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से चोरी किया सामान भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

मंदिर में 13 जुलाई को हुई चोरी की रिपोर्ट नागेश्वर पिता पवन पुरी निवासी इन्दौख ने झारडा थाने में लिखाई थी। मामले में जांच के लिए थाना प्रभारी वीरेन्द्रसिह बन्देवार, सउनि राकेश मेड़ा, आरक्षक मयंक राव, उपेन्द्र सिह, हिरदेश दांगी, सुल्तान, सुनील की टीम गठन किया गया। इस दौरान रविवार को को राधास्वामी सत्संग ब्यास के सामने आम रोड पर संदेही पप्पूशाह पिता खाजू शाह निवासी इन्दौख को पकडक़र पुलिस ने पुछताछ की।

इस पर उसने कबूल किया कि उसने सोहेल पिता युनूस शाह निवासी इन्दौख, सद्दाम पिता एहमद शाह निवासी अंजली नगर थाना बिरलाग्राम हाल मुकाम इन्दौख, शहजाद शाह पिता कालूशाह निवासी इन्दौख के साथ मिलकर मन्दिर से माताजी के छत्र चुराये थे। बाकी आरोपियों की भी अलग-अलग गिरफ्तारी कर उनके परिवारजन को सूचना दी गई। इसके बाद आरोपी गण द्वारा बताये स्थान से चोरी किए चाँदी के छत्र विधिवत जप्त किये गये।
0000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जीत की जश्न मना रहे पार्षद समर्थक पर जानलेवा हमला

Sun Jul 17 , 2022
मतगणना स्थल के बाहर बीजेपी प्रत्याशी के परिजनों ने मारे चाकू उज्जैन, अग्निपथ। इंजीनियरिंग कॉलेज मार्ग पर रविवार को कांग्रेस पार्षद के जीत पर खुशी मना रहे युवक पर जान लेवा हमला हुआ है। चाकूबाजी होने से मतगणनता स्थल पर हंगामा हो गया। जिला अस्पताल में भर्ती घायल ने भाजपा […]