इंदौर के एयर पोर्ट पर उज्जैन की मुस्कुराहट

उज्जैन, अग्निपथ। माँ अहिल्या देवी इंटरनेशनल एयर पोर्ट के एरिना में श्री महाकालेश्वर जी के मंदिर की प्रति कृति के साथ उज्जैन के सांस्कृतिक गौरव, राष्ट्रपति अवार्ड एवं अनेकों इंटर नेशनल, नेशनल अलंकरण से सम्मानित स्वामी मुस्कुराके, शैलेंद्र व्यास के श्री महाकालेश्वर की सवारी के आकर्षक चित्र को स्थान प्राप्त हुआ।

ओम हास्याय नम: संस्था के सचिव व्यग्यकार मुकेश जोशी ने बताया कि स्वामी मुस्कुराके शैक्षणिक, सांस्कृतिक, स्पोर्ट्स, सामाजिक, लेखन, अभिनय, नृत्य, हास्य-व्यग्य आदि क्षेत्रों में वर्षों से क्रिया शील है और हर मोर्चे पर उन्होंने उज्जैन को गौरवांवित किया है।

विगत- 33 वर्षो से श्री महाकालेश्वर की श्रावण भादों मास की सवारी में भारतीय राजा, महाराजा की राजसी वेशभूषाओ, पगडियो के माध्यम से भारतीय संस्कृति का देश विदेश मे परचम फहराया। इंटर नेशनल हिस्ट्री 18 चैनल के लीजेंड ऑफ शिवा मे स्वामी मुस्कुराके का सांस्कृतिक मुस्कुराके म्युजियम को स्थान ने उज्जैन के गौरव मे अभिवृद्धि की है।

दिल्ली में भारत सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित बहरुपिया सम्मेलन मे श्रेष्ठ स्थान दर्ज करवाया। होली के मस्त कार्यक्रम को भी राष्ट्रीय चैनल ने कई बार स्थान दिया। बहुमुखी प्रतिभा के धनी स्वामी मुस्कुराके का सही मूल्याकन इंदौर के एयर पोर्ट पर वाल पेंटिंग के माध्यम से हुआ है।

स्वामी मुस्कुराके बॉडी बिल्डिंग खेल के अंतर राष्ट्रीय निर्णायक भी है। स्वस्थ संसार व्यायाम केंद्र की स्थापना और हजारों युवाओं को शरीर साधना एवं स्वस्थ भारत से जोड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिप्रा का दुग्धाभिषेक कर की उज्जैन को पवित्र नगरी घोषित करने की मांग

Sat Mar 5 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। श्री अवंतिका महाकाल युवा तीर्थ पुरोहित समिति रामघाट अध्यक्ष अजय जोशी कुंड वाले गुरु के नेतृत्व में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के जन्म दिवस के अवसर पर शिप्रा माता का 11 लीटर दूध से अभिषेक कर उनकी दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर सभी तीर्थ पुरोहितों ने आशीर्वाद […]
shipra dudh abhishekh 05 03 22