मजिस्ट्रेट के सूने मकान का बदमाशों ने तोड़ा ताला

Tala toda

उज्जैन, अग्निपथ। 20 दिनों से सूने मजिस्ट्रेट के मकान में बदमाशों ने ताले तोडक़र चोरी को अंजाम दे दिया। मजिस्ट्रेट के लौटने पर चोरी गये सामान का पता चल पायेगा।

नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के महानंदानगर में मजिस्ट्रेट सोनाक्षी जोशी का मकान बना हुआ है। 20 दिनों पहले उनका स्थानांतरण होशंगाबाद होने पर वह ज्वानिंग के लिये चली गर्इं। मकान पर ताला लगा हुआ था। बुधवार-गुरुवार रात बदमाशों ने ताला तोडक़र वहां रखे सामान की तलाशी ली और घरेलू सामान चुराकर ले गये।

मामले की जानकारी मजिस्ट्रेट के मामा धर्मेन्द्र उपाध्याय को लगी तो वह महानंदानगर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे गये हंै।

पुलिस के अनुसार चोरी गये सामान की जानकारी सामने नहीं आई है। परिवार के लौटने पर पता चल पायेगा। वैसे स्थानांतरण होने पर कीमती सामान मकान में नहीं था। घरेलू सामान चोरी होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्राहक की डिमांड पर दो दिन में चुराकर दे देते थे बाइक, चार बरामद

Thu Aug 19 , 2021
एक आरोपी को जेल भेजा, दो की तलाश उज्जैन,अग्निपथ। पंवासा पुलिस ने गुरुवार को कंजर गिरोह से संबंधित दो बाइक चोरों को पकड़ा है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राहक डिमांड अनुसार वाहन चोरी कर दो दिन में डिलेवरी दे देते थे। उनसे बुलेट सहित चार बाइक मिली है। […]
बाइक चोरी

Breaking News