इंदौर के वाहन चोर से सिपाही ने ग्राहक बनकर 20 हजार रु. में सौदा किया

बाइक चोरी

बाइक लेकर उज्जैन आया बदमाश तो पुलिस ने पकड़ लिया

  • आरेापी की निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक बरामद

जीवाजीगंज थाना प्रभारी मनीष मिश्र ने बताया, कुछ दिनों से मुखबिर से खबर मिल रही थी कि इंदौर का हेमंत नाम का एक चोर उज्जैन में चोरी की गाड़ी बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। इस पर सिपाही मनीष यादव और श्याम को ग्राहक बना कर भेजा और हेमंत से संपर्क किया। सिपाहियों ने तीन दिन तक हेमंत से बात कर भरोसा जीता।

उसके बाद हेमंत ने सिपाही मनीष से 20 हजार रुपए में सौदा तय किया। हेमंत चोरी की बाइक लेकर उज्जैन आया, तो दानीगेट पर पहले से घेराबंदी करके खड़े टीआई मनीष मिश्र ने उसे दबोच लिया। पकड़े जाने के बाद हेमंत ने सिपाही मनीष से कहा कि तुमने धोखा दिया। मुझे पहले पता होता, तो उज्जैन आता ही नहीं।

पूछताछ के बाद पुलिस ने उससे चोरी की तीन बाइक बरामद की हैं। हेमंत ने एमपी 09 एनए-5284 नंबर की बाइक भंवरकुआं थानाक्षेत्र, एमपी 09 क्यूएच-5522 अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र व बाइक एमपी 09 एनजे-8820 को जूनी थाना क्षेत्र इंदौर से चुराई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

करोड़ों की संपत्ति के लिए महिला ने लड़ी लंबी कानूनी लड़ाई, फैसले से पहले हुई मौत, अब सहेली होगी उत्तराधिकारी

Fri Mar 12 , 2021
नई दिल्ली। एक महिला छह साल तक अदालत में खुद को करोड़ों की संपत्ति की उत्तराधिकारी घोषित करने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ती रही, लेकिन जैसे ही फैसले का वक्त आया, बीमारी की वजह से उस महिला की मौत हो गई। अदालत ने इस मामले के तमाम तथ्यों को देखते […]