इंदौर में मिले बालक के बयान में जुटी पुलिस; कोचिंग जाते समय होना बताया अपहरण

उज्जैन, अग्निपथ। इंदौर सराफा पुलिस को रोते मिले बालक के बयान में उज्जैन पुलिस जुट गई है। बालक ने कोचिंग जाते समय 2 लोगों द्वारा अपहरण करने की बात कहीं है।

कोतवाली टीआई अमित सोलंकी ने बताया कि इंदौर सराफा पुलिस ने जीवाजीगंज क्षेत्र के रहने वाले बालक को रोता पाया था। जिससे पूछताछ में सामने आया कि कोचिंग जाते समय उसका 2 लोगों ने निकास चौराहा उज्जैन से अपहरण किया है। मामला उज्जैन से जुड़ा होने पर इंदौर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के लिये भेजा है।

शनिवार को बालक को उज्जैन लाया गया। उसके बयान दर्ज किये गये है। उसका कहना था चेरिटेबल अस्पताल के समीप रहता है और कक्षा 10 वीं का छात्र है। शुक्रवार दोपहर कोचिंग जाते समय उसे 2 लोगों ने बेहोश कर अपहरण कर लिया था। दोनों उसे गाड़ी की डिक्की में डालकर ले गये थे। उसके साथ रास्ते में मारपीट की और एक सुनसान जगह ले जाकर परिजनों का न बर मांग रहे थे।

उसी दौरान एक के हाथ पर काटकर भाग निकला। टीआई सोलंकी के अनुसार बालक के परिजन बाहर गये हुए है, उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं बालक के बयान पर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों देखे जा रहे हैं। फिलहाल मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। बालक घबराया हुआ है, जो सही से बात नहीं कर पा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्लैकमेल के आरोपी प्रिंसिपल पर कसा पुलिस का शिकंजा, गिरफ्तारी तय

Sat Oct 30 , 2021
तक्षशिला स्कूल की मान्यता रद्द करने की भी कवायद उज्जैन,अग्निपथ। तक्षशिला जूनियर कॉलेज के प्रिंसीपल की मुसीबत बढ़ गई है। वजह पालकों द्वारा उन पर लगाए ब्लैकमेल के आरोप में कोर्ट ने अग्रीम जमानत नहीं मिलना है। मामले में नानाखेड़ा पुलिस उन्हें तलाश रही है वहीं स्कूल की मान्यता रद्द […]

Breaking News