ईओडब्ल्यू ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के बाबू के संत नगर स्थित घर छापा मारा

50 लाख से अधिक नगदी सहित 8 प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद हुए

भोपाल, अग्निपथ। संतनगर में एक सरकारी बाबू करोड़ों को आसामी निकला है। ईओडब्ल्यू ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में मिनी मार्केट स्थित चिकित्सा शिक्षा विभाग के बाबू हीरो केसवानी के घर छापा मारा है। ईओडब्ल्यू टीम आते ही केसवानी ने फिनाइल पी लिया था, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। 50 लाख से अधिक नकदी शाम तक मिलने की बात कही जा रही है। आठ प्रापर्टी के दस्तावेज भी मिले हैं।

बुधवार सुबह करीब छह-सात बजे के बीच ईओडब्ल्यू की टीम केसवानी के घर पहुंची थी। टीम के पहुंचने के बाद केसवानी ने फिनाइल पी लिया, जिसके बाद उसे हमीदिया अस्पताल भेजा गया। जहां हालत ठीक होने की जानकारी हासिल करने के बाद ईओडब्ल्यू ने उसके परिजनों की मौजूदगी में छापे के की कार्रवाई शुरू की। बड़ी मात्रा में घर से नकदी मिली है, जो शाम तक करीब 50 लाख तक पहुंच गई थी, हालांकि पूरी कार्रवाई होने तक यह आंकड़ा और बड़ा होने की बात कही जा रही है। छापे के आठ प्रापर्टी के कागजात मिले हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है।

शिकायत पर कार्रवाई

ईओडब्ल्यू ने बताया कि संतनगर में रहने वाले हीरो केसवानी चिकित्सा शिक्षा विभाग सतपुड़ा भवन में क्लर्क हैं। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत थी। कार्रवाई के लिए ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में आवेदन लगाया था। वहां से अनुमति मिलते ही टीम ने बुधवार सुबह केसवानी के संतनगर स्थित मकान पर छापा मारा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर निगम अध्यक्ष पद के लिएकी पार्षदों से रायशुमारी

Wed Aug 3 , 2022
आज प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचेगी रिपोर्ट, आगे रहे तीन नाम उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम अध्यक्ष पद के लिए भाजपा में रायशुमारी का दौर पूरा हो गया है। बुधवार को भोपाल से आए पर्यवेक्षक ने उत्तर और दक्षिण क्षेत्र के पार्षदों को अलग-अलग समय में भाजपा कार्यालय बुलाकर बात की। पार्टी […]
नगर निगम