उज्जैन: अगला महापौर महिला या पुरुष, पर रहेगा अजा वर्ग का

उज्जैन/भोपाल। उज्जैन में अगला महापौर अजा वर्ग से महिला भी हो सकती है और पुरुष भी। बुधवार को भोपाल में हुए आरक्षण में उज्जैन महापौर की सीटा अजा अनारक्षित घोषित की गई है। भोपाल और खंडवा में अगली महापौर ओबीसी महिला होगी, जबकि ग्वालियर, देवास, बुरहानपुर, सागर और कटनी में अनारक्षित महिला महापौर बनेंगी। इंदौर, जबलपुर, रीवा और सिंगरौली महापौर का पद अनारक्षित हो गया है।

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित प्रदेश के 16 नगर निगमों के महापौर के लिए आरक्षण की प्रक्रिया रवींद्र भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त की मौजूदगी में शुरू हो गई है। इस दौरान 99 नगर पालिका व 292 नगर परिषदों के अध्यक्ष के लिए भी आरक्षण की प्रक्रिया भी सम्पन्न होगी, जिसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

अजा-जजा के लिए आबादी के अनुसार होता है आरक्षण

नगर निगम में महापौर के लिए अजा, अजजा का आरक्षण आबादी के अनुसार होता है, जबकि ओबीसी आरक्षण 25 प्रतिशत होता है। ओबीसी आरक्षण में नियम है कि पिछली बार ओबीसी के लिए आरक्षित रहे निकायों को हटा कर यह आरक्षण होता है। इस बार भी पिछले बार की तरह वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर ही आरक्षण हो रहा है। ऐसे में जनसंख्या का अनुपात पिछले आरक्षण यानी 2014 जैसा ही होगा। आशय यह है कि अजा-अजजा के लिए आरक्षण में बदलाव नहीं होगा।

50 प्रतिशत महिला आरक्षण बाय रोटेशन

मप्र में नगरीय निकायों में 50 प्रतिशत महिला आरक्षण बाय रोटेशन होता है। यानी पिछली बार महिला वर्ग के लिए आरक्षित निकाय इस बार अनारक्षित होंगे। इसका आशय कि पिछली बार अनारक्षित रहे नगर निगम इस बार महिला वर्ग के लिए आरक्षित होंगे। लॉट निकालने में कई बार तकनीकी पेंच आ जाते हैं, जिसमें कभी स्थिति बदल भी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फोटोग्राफर शिल्के आत्महत्या मामला: 45 दिन बाद आरोपियों की संपत्ति कुर्की के आदेश

Wed Dec 9 , 2020
उज्जैन,अग्निपथ। फोटोग्राफर नीलेश शिल्के आत्महत्या केस के आरोपियों की संपत्ति कुर्क हो सकती है। डेढ़ माह से फरार चारों ईनामी आरोपियों के संबंध में बुधवार को न्यायालय ने कुर्की आदेश दिए है। चिंतामण पुलिस गुरुवार को चारों के घर दबिश देकर कार्रवाई की तैयारी करेगी। सर्वविदित है अभिषेक नगर निवासी […]

Breaking News