घर बैठे मिल सकेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

नगर निगम के सभी विभागों और जोन कार्यालयो में महापौर का दौरा

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन नगर निगम सीमा में जल्द ही नागरिकों को घर बैठे ही जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र मिल जाया करेंगे, इसके लिए नागरिकों को नगर निगम के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। बुधवार को महापौर मुकेश टटवाल ने नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता व अन्य अधिकारियों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र व आम जनता से जुड़ी अन्य सेवाओं के सरलीकरण की योजना बनाने को कहा है। महापौर मुकेश टटवाल और नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने बुधवार को पूरे दिन नगर निगम मुख्यालय के सभी विभागों और सभी 6 जोन कार्यालयों का निरीक्षण किया।

सुबह 10.30 बजे से महापौर और निगम अध्यक्ष ने आयुक्त अंशुल गुप्ता व अन्य अधिकारियों के साथ नगर निगम का निरीक्षण शुरू किया। महापौर द्वारा मुख्यालय के सभी प्रमुख विभाग जहां नागरिकों की सुविधा के लिए रोजमर्रा के कार्य संचालित होते है, उनका निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर के साथ ही कर्मचारी को विभाग में क्या उत्तरदायित्व दे रखा है इसकी भी जानकारी प्राप्त की।

जन्म मृत्यु विभाग का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया गया कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र घर पहुंच सके, जिससे नागरिक परेशान ना हो। नगर निगम आयुक्त द्वारा बताया गया कि निगम द्वारा जन्म-मृत्यु के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं जिससे घर बैठे ही ऑनलाइन सर्टिफिकेट उपलब्ध हो जाते हैं साथ ही ऐसी सुविधा भी बनाई जाएगी जो लोग ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं उनका सर्टिफिकेट घर पर ही उपलब्ध हो जाएं।

महापौर ने कहा कि इस बात का भी विशेष ध्यान रखे कि जन्म, मृत्यु के कितने प्रमाण पत्र जारी हुए एवं कितने आवेदन विभाग में प्रस्तुत हुए इसका भी ब्योरा रजिस्टर में दर्ज करे, साथ ही नागरिक परेशान ना हो इस लिए शीघ्र प्रमाण पत्र जारी किए जाए। उद्यान विभाग का निरीक्षण करते हुए उद्यान प्रभारी को निर्देशित किया कि उद्यानों में रुद्राक्ष के पौधे लगाए जाए जिससे रुद्राक्ष की भी उपलब्धता हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निर्मल शक्ति प्रवाह में 30 कलाकारों ने दी प्रस्तुति

Wed Aug 10 , 2022
भरत नाट्यम नृत्य नाटिका ने मोहा मन, शहीद की माता-पत्नी का किया सम्मान उज्जैन, अग्निपथ । कालिदास अकादेमी नाट्य गृह में वरदा कला संस्थान के 30 कलाकारों द्वारा निर्मल शक्ति प्रवाह की प्रस्तुति दी गई। कारगिल युद्ध में शहीद उज्जैन शहर के वीर सपूत श्री अरविंद तोमर की माता एवं […]

Breaking News