उज्जैन में बिक रहा राजस्थान का नकली मिल्क केक, खाद्य सुरक्षा विभाग ने पकड़ा

Milk cake

असली बनाने में आता है 350 रुपए खर्च, नकली खरीदा 170 रुपए किलो

उज्जैन, अग्निपथ। चिंतामण गणेश मंदिर के नजदीक एक रेस्टोरेंट से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 42 किलोग्राम नकली मिल्क केक जब्त किया है। मिल्क के केक के नमूने लेकर इन्हें भोपाल लैबोरेटरी में जांच के लिए भेजा जाता है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का माथा मिल्क केक के दाम सुनकर ही ठनक गया। राजस्थान से ग्वालियर के रास्ते उज्जैन तक बिकने आया मिल्क केक 170 रुपए प्रति किलो में खरीदा गया था, जबकि वास्तविक मिल्क केक को बनाने में ही 350 रुपए प्रति किलो तक का खर्च आता है।

जाहिर है राजस्थान के मिल्क केक में नकली सामग्री मिली है, लैब जांच से इसकी पुष्टि होगी। गुरुवार की दोपहर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष कुमार गोस्वामी, बी.एस. देवलिया, प्रभुलाल डोडियार और नमूना सहायक मोहम्मद सलीम खान चिंतामण क्षेत्र में दुकानों पर खाद्य सामग्री की जांच करने पहुंचे थे। यहां की सांवरिया सेठ रेस्टोरेंट के संचालक अजय बरैया से जब मिल्क केक की खरीदी का दाम पूछा गया तो खाद्य सुरक्षा अधिकारी चौंक गए।

अजय बरैया ने बताया कि उसने ग्वालियर के एक व्यापारी के माध्यम से मिल्क केक को 170 रुपए प्रति किलो के दाम से मंगवाया है। मिल्क केक राजस्थान में तैयार होता है और 3.5 किलो की पैकिंग में इसे बेचा जाता है। सांवरिया रेस्टोरेंट पर पैकिंग मिल्क केक को खेरची बेचा जा रहा था। इसके अलावा शादी पाटियों में इसकी सप्लाय के आर्डर भी लिए जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल क्षेत्र की होटल में इंदौर की छात्रा से दुष्कर्म, केस दर्ज

Thu Feb 10 , 2022
शादी का झांसा देकर राजस्थान का युवक एक साल तक करता रहा ज्यादती उज्जैन। इंदौर की एक छात्रा को शादी का झांसा देकर राजस्थान का युवक ने एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने युवती से महाकाल क्षेत्र की होटल में भी ज्यादती की। मामले में महाकाल पुलिस ने […]

Breaking News