उज्जैन में बुजुर्ग बन गया ‘वीरू’, पानी की समस्या को लेकर चढ़े टंकी पर

उज्जैन। फिल्म शोले में बसंती से शादी के लिए वीरू टंकी पर चढ़ गया था। लेकिन मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक बुजुर्ग गांव में पानी की समस्या को लेकर वीरू बन गया। असल में यहां अमृत जल योजना के बावजूद कई गांव में पानी लोगों के घर तक नहीं पहुंचा है। यहां बनी एक नई कॉलोनी में भी पीएचई अभी तक पानी नहीं पहुंचा पाया है। इसी समस्या को लेकर आज उंडासा गांव के एक बुजुर्ग पानी की टंकी पर चढ़ गए।

इस बात से थे परेशान


बुजुर्ग के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भास्कर ने उंडासा में आज सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। बुजुर्ग का कहना था कि ग्राम पंचायत उंडासा में पेयजल की समस्या है। टंकी का निर्माण करीब साल भर से चल रहा है। लेकिन अब तक पीएचई द्वारा पानी सप्लाई का इंतजाम नहीं किया गया।

अधिकारी ने दिया आश्वासन

मौके पर पीएचई अधिकारी पहुंचे। इसके बाद उन्होंने बुजुर्ग से बात की और उनकी समस्या को समझा। उन्होंने बुजुर्ग को एक माह में पानी सप्लाई करने का आश्वासन दिया। अधिकारी द्वारा आश्वासन मिलने के बाद बुजुर्ग टंकी से उतरने को तैयार हुए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षित ढंग से टंकी से उतारा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या से क्यों नहीं चुनाव लड़े योगी आदित्यनाथ, रामलला के मुख्य पुजारी ने किया खुलासा

Mon Jan 24 , 2022
लखनऊ। राममंदिर के मुख्य पुजारी ने सोमवार को कहा कि अयोध्या से चुनाव नहीं लड़ने का योगी आदित्यनाथ का फैसला अच्छा है। ऐसा इसलिए क्योंकि यदि वह यहां से विधानसभा का चुनाव लड़ते तो उनको बहुत विरोध का सामना करना पड़ता। आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि उन्होंने सलाह दी […]

Breaking News