ऋषिनगर में वारदात के बाद मकान पर चोरों ने लगाया दूसरा ताला

5 माह पहले दो भाईयों की मौत के बाद से बंद था मकान

उज्जैन, अग्निपथ। ऋषिनगर में 2 माह से बंद पड़े मकान में शुक्रवार को चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें वारदात के बाद चोर दूसरा ताला लगाकर भाग निकले थे। परिजनों ने मकान पर दूसरा ताला लगा होने की सूचना दी थी। जिसे तोडऩे के बाद अंदर सामान बिखरा मिला है। चोरों ने छत के रास्ते बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया था।

महाशक्ति नगर में रहने वाली अर्पणा पौराणिक प्रशांति कॉलेज में लाइब्रेरियन है। उनके पिता का मकान ऋषिनगर में बना हुआ है। शुक्रवार को जब वह पिता के मकान पर पहुंची तो उन्होंने दरवाजे पर दूसरा ताला लगा पाया। जिसकी सूचना माधवनगर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मकान उनका होने और दूसरा ताला लगा होने पर कहा कि आसपास के लोगों के सामने ताला तोड़ लो।

अर्पणा ने ताला तोड़ा तो अंदर सामान बिखरा नजर आया। अलमारियां खुली पड़ी थी। जिसकी सूचना माधवनगर पुलिस को दी गई तो पुलिस ने आवेदन देने के बाद जांच का आश्वासन दिया। जिस पर अर्पणा ने शिकायत दर्ज करने की बात कही। पुलिस ने देर शाम तक मामले में शिकायत दर्ज नहीं की थी।

बताया जा रहा है चोरों ने सोने 3 अंगूठी, मंगलसूत्र, चेन, एलसीडी, 20 हजार नगद और अन्य सामान चोरी किया है। मामले में सीएसपी हेमलता अग्रवाल का कहना था कि उनके संज्ञान में मामला आया है। जांच के लिये माधवनगर टीआई को कहा गया है।

पिता और काका की हो चुकी है मौत

बताया जा रहा है कि अर्पणा के पिता पीके हिंगे और काका छोटेलाल हिंगे का दिसंबर माह में बीमारी से निधन हो चुका है। स्वर्गीय छोटेलाल हिंगे की पत्नी मायके चली गई है। उसके बाद से अर्पणा अपने पिता के मकान की देखरेख कर रही है। वह महाशक्तिनगर से 4-5 दिनों में ऋषिनगर आती थी, लेकिन अप्रैल-मई माह लॉकडाउन लगने के साथ ऋषिनगर कोरोना का हॉट स्पॉट बनने की वजह से वह नहीं आ पाई थी। शुक्रवार को उसने मकान पर दूसरा ताला लगा देखा था।

बाबा प्रोविजन पर भी धावा

चोरों ने ऋषिनगर स्थित कॉम्पलेक्स में बाबा प्रोविजन पर भी गुरुवार-शुक्रवार रात धावा बोला। दुकान के ताले तोडऩे के बाद चोर गल्ले में रखे 3 हजार रुपयों के साथ हजारों रुपयों का सामान चुराकर ले गये है। माधवनगर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दुकान संचालिका शालिनी पति राकेश दलाल निवासी वेदनगर की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधानसभा की तैयारी: बाला बच्चन कांग्रेस में उज्जैन शहर प्रभारी, अब 3-7 बूथों पर एक मंडलम बनेगा

Fri Jun 4 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा विधायक बाला बच्चन को उज्जैन शहर का प्रभारी मनोनीत किया गया है। हर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अशोक भाटी ने बताया कि विधायक बाला बच्चन उज्जैन जिले में कांग्रेस संगठन दिए गए निर्देशों का पालन कराने का दायित्व निभायेंगे। वहीं […]